राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)Social Media

लॉकडाउन के चलते घरों में लगेंगी संघ की शाखाएं

देशभर में लॉकडाउन पार्ट- 2 के चलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाएं उत्तर प्रदेश में अब घरों में लगेंगी। जाने यूपी में कोरोना को हराने के प्रयास...

राज एक्सप्रेस। देश मे पीएम मोदी के आह्वान पर लगे लॉकडाउन पार्ट- 2 की वजह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक अब अपने घरों के अंदर शाखाएं लगाएंगे और प्रार्थना करेंगे। संघ के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि शाखाएं स्वयंसेवकों के घरों में लगेंगी। संघ के सदस्य अपने घरों में परिवार के साथ शाखाएं लगाएंगे। कोरोना लॉकडाउन के चलते इसे एक नए प्रयोग के तौर पर शुरू किया जा रहा है।

आरएसएस, संघ के सरकार्यवाहक भैयाजी जोशी के आह्वान पर प्रांत प्रमुखों को सूचना दी गई है कि लॉकडाउन के चलते संघ की शाखाएं अब स्वयंसेवकों के घर मे लगेगीं। संघ को उम्मीद है कि इस तरीके से पूरे यूपी प्रांत में 50 लाख परिवारों को एक साथ जोड़ा जा सकेगा।

संघ इस बारे में लोगों को सूचना देने के लिए स्वयंसेवक घर-घर जाने की बजाए फोन पर लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस जानकारी के साथ स्वयंसेवकों से यह भी आग्रह किया गया है कि वह परिवारों में शाखा का आयोजन तो करें, लेकिन कुटुंब शाखा या प्रार्थना के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com