उत्तर प्रदेश में कल से खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, जारी की गई नई गाइडलाइन

राज्य स्तर पर मामलों में कमी के चलते कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को खोलने का फैसला कर लिया गया है। इसी कड़ी में कल सोमवार से उत्तर प्रदेश में भी सभी स्कूल-कॉलेज खोल दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश में कल से खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
उत्तर प्रदेश में कल से खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेजSocial Media

उत्तर प्रदेश, भारत। देश में कोरोना से बने हालातों को मद्देनजर रखते हुए मार्च से ही सभी राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए थे, लेकिन तब से अब तक इन स्कूलों को हालातों को मद्देनजर रखते हुए कई बार खोला और बंद किया गया। हालांकि, देश में वर्तमान समय में मामले एक लाख के भी पार सामने आरहे हैं, लेकिन इस तरह स्टूडेंट्स की पढ़ाई का नुकसान कब तक किया जाएगा। क्योंकि, शिक्षकों के साथ ही बच्चों का भी यह मानना है कि, ऑनलाइन पढ़ाई ज्यादा सफल नहीं है। इस सोच के साथ अब कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को खोलने का फैसला कर लिया गया है। इसी कड़ी में कल सोमवार से उत्तर प्रदेश में भी सभी स्कूल-कॉलेज खोल दिए जाएंगे।

योगी सरकार का फैसला :

दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले दिनों राज्य के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को एक बार फिर बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बंद करने का ऐलान किया था। हालांकि, देशभर में अब भी कोरोना का आंकड़ा तेजी से ही बढ़ रहा है, लेकिन स्टूडेंट्स को हो रहे लगातार नुकसान के चलते कोरोना संक्रमण के बीच भी योगी सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद राज्य के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल-कॉलेज कल यानी 7 फरवरी 2022 से खोल दिए जाएंगे। हालांकि, सिर्फ उत्तर प्रदेश का आंकड़ा देखा जाए तो, वहां लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

इन क्लासेस के लिए खुलेंगे स्कूल :

बताते चलें, राज्य में मामलों में आई गिरावट के चलते सभी स्कूल कॉलेजों को खोलने का ऐलान किया गया है, इसके बाद सोमवार यानी 7 फरवरी से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे। हालांकि, स्कूल जे समय में सभी टीचर्स और स्टूडेंट्स को कोरोना प्रोटोकॉल के सभी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। इस मेमेले में जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा है कि, 'सोमवार से स्कूल-कालेज खुल जाएंगे। आदेश जारी कर दिया गया है। कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए सोमवार से शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है। वहीं कक्षा 8 तक के स्कूलों पर फैसला बाद में किया जाएगा।'

करना होगा इन नियमों का पालन :

  • स्कूल परिसर को साफ रखना होगा।

  • समय समय पर सैनिटाइज करते रहना होगा।

  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

  • स्कूलों में किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

  • सभी को मास्क पहनना होगा या फेस कवर करना अनिवार्य होगा।

  • हॉस्टल वाले स्कूलों में दो बेड्स के बीच दूरी रखनी होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com