कोल्हापुर- बेंगलुरु उड़ान सेवा को सिंधिया ने दिखायी हरी झंडी
कोल्हापुर- बेंगलुरु उड़ान सेवा को सिंधिया ने दिखायी हरी झंडीSocial Media

इंडिगो की कोल्हापुर- बेंगलुरु उड़ान सेवा को सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

नागर विमानन मंत्री माधव राव सिंधिया ने शनिवार को कोल्हापुर से बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान सेवा को हरी झंडी देकर प्रस्थान कराया।

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री माधव राव सिंधिया ने शनिवार को कोल्हापुर से बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान सेवा को हरी झंडी देकर प्रस्थान कराया। नागर विमानन मंत्रालय विज्ञप्ति के अनुसार यह उड़ान इंडिगो एयरलाइंस द्वारा परिचालित की जा रही है और सस्ते में सप्ताह में हर दिन उपलब्ध होगी। सेवा के उद्घाटन के अवसर पर नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल( सेवानिवृत्त) डॉक्टर वीके सिंह भी वहां पर उपस्थित थे। यह उड़ान 6ई 7427 बेंगलुरु से दोपहर बाद 2:50 पर प्रस्थान कर के कोल्हापुर 4:45 पर पहुंचेगी। कोल्हापुर से 6ई 7436 उड़ान शाम 5:05 स्थान करेगी और 6: 50 मिनट बेंगलुरु पहुंचेगी।

श्री सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि उनका मंत्रालय कोल्हापुर में उड्डयन सुविधाओं के विकास पर ध्यान दे रहा है। कोल्हापुर में 245 करोड़ रुपए के निवेश से एक नया हवाई अड्डा टर्मिनल , रन वे का विस्तार और नया वायु-यातायात नियंत्रण स्तंभ निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने और मिशन के अनुसार देश में सभी क्षेत्रों में विमान सेवाओं के विस्तार का काम चल रहा है। जनरल वीके सिंह ने इस अवसर पर कोल्हापुर के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में व्यापार पर्यटन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। समारोह में लोकसभा सांसद संजय सदाशिव राव मांडलिक, विधायक ऋतुराज संजय पाटिल, नागर विमानन मंत्रालय संयुक्त सचिव एसके मिश्रा, इंडिगो के प्रधान सलाहकार आरके सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com