जमशेदपुर : टाटा स्टील के प्लांट में हादसा होने से सीनियर मैनेजर की मौत

जमशेदपुर: बुधवार को झारखंड के जमशेदपुर में स्थित टाटा स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में CRM विभाग के सीनियर मैनेजर की मृत्यु हो गई।
Jamshedpur Tata Steel plant accident
Jamshedpur Tata Steel plant accident Syed Dabeer Hussain - RE

जमशेदपुर। एक तरफ देश में पहले ही कोरोना के चलते हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ आए दिन दुर्घटना का शिकार होकर मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे ही आज यानि बुधवार को झारखंड के जमशेदपुर में स्थित टाटा स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में CRM विभाग के सीनियर मैनेजर की मृत्यु हो गई।

सीनियर मैनेजर की मौत :

दरअसल, जमशेदपुर में स्थित टाटा स्टील प्लांट में बुधवार की सुबह एक दुर्घटना घटने से CRM विभाग के 27 वर्षीय शीराज जामा खान नाम के सीनियर मैनेजर की मौत हो गई। दुर्घटना के समय शीराज अपनी नाईट ड्यूटी पर थे। अचानक ही उनका हाथ लूपर एग्जिट में फंस गया। शीराज का हाथ इस तरह फंसा कि, वह निकालने में नाकामयाब रहा और इसी के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। हालांकि, फिर भी इस मामले की जांच गहराई से की जा रही है। इस बारे में उनक परिवार को भी जानकारी दे दी गई है।

लूपर एग्जिट में फंसा था हाथ :

खबरों की मानें तो, आज तड़के सुबह सीनियर मैनेजर शीराज जामा खान को लाइन में डेंट आने की शिकायत मिली थी। इसे सुधारने के लिए वह क्लीनिंग के लिए चढ़े थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ और उनका हाथ लूपर एग्जिट में फंस गया। बस फिर क्या था धीरे-धीरे वह लूपर में फंसते ही चले गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी। लोगों ने बताया कि, शीराज जामा वैसे राजस्थान के कोटा के थे। वह यहाँ जॉब करने के लिए जमशेदपुर में आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में एक किराये का घर लेकर उसमें रहते थे। बताते चलें, शीराज अनमैरिड थे। शीराज की टाटा स्टील में चार साल पहले IL4 के पद पर नियुक्ति हुई थी।

Syed Dabeer Hussain - RE

जानकारी मिलते ही प्लांट पहुंचे बड़े अधिकारी :

यह हादसा होते ही घटना की जानकारी बड़े अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, विभागीय कमेटी मेंबर, प्रबंधन से जुड़े अधिकारी प्लांट पहुंचे। इस बारे में जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस फिलहाल शीराज जामा के साथ कल रात ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co