लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका की हत्या कर किए 35 टुकड़े
लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका की हत्या कर किए 35 टुकड़ेSocial Media

सनसनीखेज मामला: लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका की हत्या कर किए 35 टुकड़े, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में हत्याकांड का श्रद्धा मर्डर केस इस वक्त चर्चा में है। बता दें, आफताब अमीन पूनावाला नाम के शख्स ने लिव-इन में रह रही प्रेमिका श्रद्धा की हत्या कर उसके 35 टुकड़े कर दिए।

दिल्ली, भारत। देश के किसी न की राज्य से रोजाना हत्या के मामले सामने आते रहते हैं। इसी बीच दिल्ली में हत्याकांड का श्रद्धा मर्डर केस इस वक्त चर्चा में है। बता दें, आफताब अमीन पूनावाला नाम के शख्स ने लिव-इन में रह रही अपनी प्रेमिका श्रद्धा की हत्या कर दी। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के हत्या करने के आरोपी युवक आफताब को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आफताब पर आरोप है कि, उसने 6 महीने पहले अपनी प्रेमिका श्रद्धा की हत्या कर उसकी लाश के टुकड़े को दिल्ली के हर कोने में फेंकता रहा। वहीं, दिल्ली पुलिस आफताब से पूछताछ में जुटी हुई है। पूछताछ के आधार पर पर पुलिस श्रद्धा के शव को ढूंढ़ने में लगी हुई है।

मामले को क्या बोले-ADCP (साउथ) अंकित चौहान:

इस मामले को लेकर ADCP (साउथ) अंकित चौहान ने कहा कि, "यहां पर एक लड़का-लड़की मुंबई से आए थे। जब लड़की के माता-पिता की लड़की से बहुत दिनों तक बात नहीं हो पाई तो लड़की के माता-पिता ने उसकी लापता रिपोर्ट मुंबई पुलिस में कराई। वहां से उनको लड़की का आखिरी ज्ञात स्थान दिल्ली पता चला।"

उन्होंने कहा कि, "वह लोग हमारे पास महरौली थाना आए जिसके बाद हमने तुरंत कार्रवाई शुरू की। दोनों लोग मुंबई में काम करते थे, लड़के ने यहां आने के बाद यहां काम शुरू कर दिया था। लड़के की पहचान आफताब पूनावाला के रूप में हुई है। यह दोनों एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर मिले थे।"

ADCP ने आगे बताया कि, "इन दोनों के झगड़े होने लगे थे जिसके बाद दोनों अपना आपा खो बैठते थे। इस बार लड़के ने आपा खोया और घटना को अंजाम दे दिया। उसने हमें बताया कि उसने लड़की के टुकड़े-टुकड़े कर उसके हिस्सों को आस-पास के इलाकों में फेंक दिया। हमने लड़के को गिरफ़्तार कर लिया है आगे की कार्रवाई जारी है।"

यह है पूरा मामला:

आफताब और श्रद्धा कई साल से एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। श्रद्धा महाराष्ट्र के पालघर में अपने पिता के साथ रहती थी,पिता का नाम विकास मदान वाकर है। श्रद्धा मुंबई के कॉल सेंटर में जॉब करती थी और वहीं आफताब से मिली थी, जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। दोनों के रिश्तों से परिवार वाले नाखुश थे। इसके चलते दोनों मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और महरौली के एक फ्लैट में लिव इन में रहने लगे।

बताया जा रहा है कि, श्रद्धा आफताब पर शादी का दबाव बना रही थी, जिसके बाद आरोपी युवक आफताब ने अपनी प्रेमिका की हत्या की पूरी साजिश बना ली। जिसके बाद उसने साजिश के तहत हत्या को अंजाम दे दिया। पुलिस के मुताबिक, 18 मई को झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। पुलिस ने बताया कि, वह हर रोज रात को 2 बजे घर से निकलता और टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाता।

वहीं, मृतिका (श्रद्धा) के पिता विकास मदान वाकर भी अपनी बेटी श्रद्धा की हत्या से अनजान थे। उनका अपनी बेटी से कई महीनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था, इसलिए उन्होंने 8 नवंबर को बेटी श्रद्धा के अपहरण की FIR दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com