मणिपुर में लैंडस्लाइड की चपेट में आया सेना का शिविर, मलबे में दबे कई सैनिक

मणिपुर के एक इलाके में स्थित सेना का शिविर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में आ गया। इस हादसे में सैन्य कर्मियों सहित छह लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।
मणिपुर में लैंडस्लाइड की चपेट में आया सेना का शिविर, मलबे में दबे कई सैनिक
मणिपुर में लैंडस्लाइड की चपेट में आया सेना का शिविर, मलबे में दबे कई सैनिक Social Media

मणिपुर, भारत। भारत के कई राज्यों में इन दिनों भूंकप के झटके, भारी बारिश, सड़क हादसे कई तरह की परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। ऐसे में आज गुरुवार को मणिपुर के एक इलाके में स्थित सेना का शिविर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में आ गया। इस हादसे में सैन्य कर्मियों सहित छह लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, इसका जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि, यह सभी घटनाएं प्राकृतिक आपदाओं में शामिल है।

लैंडस्लाइड की चपेट में आया सेना का शिविर :

दरअसल, मणिपुर में नोनी जिले में बुधवार देर रात भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड होने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे ने सभी का दिल दहला कर रख दिया है। क्योंकि, इस हादसे के तहत लैंडस्लाइड होने से दो क्षेत्रीय सैन्य कर्मियों के शिविर मलबे के ढेर हो गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि स्थानीय लोगों और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के कर्मचारियों सहित 60 के आसपास लोग अब भी लापता हैं। बता दें, रेलवे निर्माण स्थल पर यह लैंडस्लाइड बड़े पैमाने पर होने की खबर है।

बचाव कार्य लगातार जारी :

खबरों की मानें तो यह घटना मणिपुर में तुपुल के पास मखुआम गांव की बताई जा रही है। खबर यह भी है कि, तामेंगलोंग और नोनी जिलों से बहने वाली एक नदी लैंडस्लाइड के चलते पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। यहां बचाव कार्य लगातार जारी है और अब तक कम से कम 13 लोगों की जान बचा ली गई है। हालांकि, अब भी बहुत से लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल द्वारा घायलों को मलबे से निकाल कर इलाज के लिए नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में भर्ती कर दिया गया है।पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां तेज बारिश और लैंडस्लाइड होना बहुत आम बात है। यहां, आए दिन मौसम खराब रहता है।

केंद्रीय गृह मंत्री का ट्वीट :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन के मद्देनजर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। बचाव कार्य जोरों पर है। एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्यों में शामिल हो गई। 2 और टीमें टुपुल जा रही हैं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com