कड़ाके की ठंड से कांप रहे दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्य
कड़ाके की ठंड से कांप रहे दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यSocial Media

बर्फीली हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड से कांप रहे दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्य

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

दिल्ली, भारत। सर्दी का मौसम है, लेकिन इन दिनों मौसम का मिजाज मानसून जैसा बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के सितम के बीच कई राज्‍य घने से घने कोहरे की चादर ओढ़े हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

दिल्ली में आज का तापमान :

राजधानी दिल्ली में ठंड बचने के लिए लोग सुबह-सुबह से आग तापते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तो वहीं, दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर से लेकर पश्चिम भारत तक फिलहाल ठंड (Cold-winter) से राहत की नहीं मिलने वाली है, क्‍योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में विज़िबिलिटी कम :

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

अगले दो दिनों के दौरान घना कोहरा :

उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठिठुरन वाली ठंड के बीच सुबह-शाम के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में रात या सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 18 से 20 जनवरी के दौरान ओडिशा और झारखंड में घना कोहरा छाया रहेगा।

कड़ाके की ठंड व शीत लहर की संभावना :

मौसम विभाग के पूवार्नुमान है कि, अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, जबकि अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की संभावना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com