शिव संग्राम नेता विनायक मेटे की कार हादसे में मौत
शिव संग्राम नेता विनायक मेटे की कार हादसे में मौतSocial Media

शिव संग्राम नेता विनायक मेटे की कार हादसे में मौत, पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

खबर आई है कि, महाराष्ट्र के शिव संग्राम नेता और पूर्व विधायक विनायक मेटे (Vinayak Mete) की कार का जोरदार एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान उनकी मौत हो गई।

राज एक्सप्रेस। महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विनायक मेटे (Vinayak Mete) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, शिव संग्राम नेता विनायक मेटे की कार का जोरदार एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में विनायक मेटे की मौत हो गई। उन्होंने 52 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब वह अपने कार से मुंबई जा रहे थे। उनका मुम्बई-पुणे एक्सप्रेस हाइवे पर एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में विनायक मेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से कामोठे में स्थित MGM हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। एडमिट के समय डॉ. ने विधायक विनायक मेटे को मृत घोषित कर दिया। गाड़ी की हालत देखकर ऐक्सीडेंट की गंभीरता को समझा जा सकता है। वहीं, मेटे के बॉडीगार्ड और ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा:

जानकारी के मुताबिक, विनायक मेटे अपनी कार में बीड से मुंबई जा रहे थे। कहा जा रहा है कि, खोपोली के पास उनके ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, लिहाजा गाड़ी सामने जा रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि, मेटे की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचे एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस:

बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी अस्पताल के लिए निकल रहे हैं। विनायक मेटे का गोपीनाथ मुंडे के साथ काफी करीबी रिश्ता था। विनायक मेटे ने साल 2014 विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के साथ हाथ मिलाया। इससे पहले वो एनसीपी समर्थक रहे थे। मेटे को मराठा समाज के लिए काम करने के लिए जाना जाता था, उनके निधन को इस समाज के लिए एक बड़ा झटका बताया जा रहा है। मेटे तीन बार विधायक रह चुके थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com