बिहार: नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह की राजनीति में एंट्री- BJP की ज्‍वाइन

बिहार के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बिहार: दिग्विजय की बेटी शूटर श्रेयसी सिंह BJP में शामिल
बिहार: दिग्विजय की बेटी शूटर श्रेयसी सिंह BJP में शामिलTwitter

बिहार, भारत। बिहार के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी नेशनल शूटर 'श्रेयसी सिंह' आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होकर राजनीति में एंट्री कर ली है।

BJP ज्‍वाइन के बाद श्रेयसी ने की जेपी नड्डा से मुलाकात :

नेशनल शूटर श्रेयसी ने दिल्ली में भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रेयसी ने जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। अब ये खबर सामने आ रही कि, श्रेयसी सिंह भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव में बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

भारतीय खिलाड़ी है श्रेयसी :

बता दें, श्रेयसी सिंह एक भारतीय खिलाड़ी है, जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। वर्ष 2014 में श्रेयसी ने जहां भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था एवं कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की। इसके अलावा श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी मां पु‍तुल कुमारी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था, श्रेयशी सिंह की मां पुतुल कुमारी दो बार सांसद रह चुकी हैं। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि, श्रेयसी सिंह राजनीति में कदम रख सकती हैं।

काफी दिनों से थी राजनीति में आने की चर्चा :

अंतरराष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज श्रेयसी सिंह के राजनीति में कदम रखने की काफी दिनों से चर्चा हो रही है और इससे पहले ये कयास भी लगाए जा रहे थे कि, नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह के RJD की सदस्यता लेंगी, लेकिन आज श्रेयसी सिंह ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बीजेपी के साथ कर रही हैं। श्रेयसी के जब भाजपा की सदस्यता ग्रहण के उस वक्‍त भाजपा महासचिव अरुण सिंह और बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co