श्रद्धा मर्डर केस: आज चौथी बार होगा आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट
श्रद्धा मर्डर केस: आज चौथी बार होगा आफताब का पॉलीग्राफ टेस्टSocial Media

श्रद्धा मर्डर केस: आज चौथी बार होगा आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट, लाया गया रोहिणी स्थित FSL

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड मामले की जांच जारी है। रोजाना इस केस में नए-नए खुलासे हो रहें हैं। खबर है कि, आफताब का आज फिर से पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा सकता है।

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड मामले की जांच जारी है। रोजाना इस केस में नए-नए खुलासे हो रहें हैं। श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब (Aftab Poonawala) तिहाड़ जेल में है। इसी बीच खबर आई है कि, आफताब का आज फिर से पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा सकता है। अब तक आफताब का 20 घंटे से ज्यादा का पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है।

बता दें कि, आफताब का आज फिर से पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा सकता है। आफताब इतना शातिर है कि, वो पॉलीग्राफ टेस्ट को भी चकमा दे रहा है। बता दें, आफताब के जवाबों और मिले सबूतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने नार्को टेस्ट के लिए 70 सवालों की लंबी लिस्ट तैयार करके रखी है। अब दिल्ली पुलिस को श्रद्धा मर्डर केस में अहम सुराग नार्को टेस्ट से ही मिलने की उम्मीद है।

श्रद्धा मर्डर केस में नया दावा:

मीडिया रिपोर्ट्स में श्रद्धा मर्डर केस पर नया दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि, श्रद्धा को मारने में एक व्यक्ति ने आफताब का साथ दिया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस को शक है कि, इसी व्यक्ति ने सबूत मिटाने में भी आफताब की मदद की है। फिलहाल, पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि, उसने यह थ्योरी किस आधार पर बनाई है।

जानकारी के लिए बता दें कि, आफताब इस वक्त तिहाड़ जेल में है। जेल सूत्रों के अनुसार, आफताब जेल की सेल नंबर 4 में अकेला है। सूत्रों का कहना है कि, अलग सेल में एक ही कैदी रहेगा और वो जल्द इस सेल से नहीं हटाया जाएगा। पुलिस की मौजूदगी में आफताब को खाना दिया जाएगा। आफताब की सेल के बाहर 24 घंटे एक गार्ड तैनात किया गया है, यहां 8 CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

श्रद्धा मर्डर केस: आज चौथी बार होगा आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट
गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने जीता 'झलक दिखला जा 10' की ट्रॉफी, जानिए कौन है गुंजन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com