हरियाणा और जम्मू कश्मीर सरकार
हरियाणा और जम्मू कश्मीर सरकारSocial Media

हरियाणा और जम्मू कश्मीर सरकार के बीच IT टेक्नोलॉजी के MoU पर हस्ताक्षर, CM खट्टर ने कही यह बात

आज हरियाणा और जम्मू कश्मीर सरकार के बीच आइटी विभागों ने IT क्षेत्र में क्षमता निर्माण, ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान के MoU पर हस्ताक्षर किए।

जम्मू-कश्मीर, भारत। आज रविवार 27 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय ई-सुशासन सम्मेलन के दूसरे दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) जम्मू कश्मीर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) के साथ माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के 'राष्ट्रीय ई-सुशासन सम्मेलन' में भाग लिया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर सूचना तकनीक विभाग और हरियाणा का सूचना तकनीक विभाग आइटी क्षेत्र में क्षमता निर्माण, ज्ञान और विचारों के आदान प्रदान पर समझौता हस्ताक्षर किए गए। वहीं, मनोहर लाल खट्टर ने इस दौरान कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

बता दें कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के 'राष्ट्रीय ई-सुशासन सम्मेलन' में भाग लिया। इस दौरान दोनों प्रदेशों के आइटी विभागों ने IT क्षेत्र में क्षमता निर्माण, ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान के MoU पर हस्ताक्षर किए।

मनोहर लाल खट्टर ने कही यह बात:

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने पर हरियाणा CM मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि, "370 हटने के बाद यहां परिवर्तन आया है। आम लोगों को सुविधाएं मिल रही है, विकास की गति बनी है, क्योकि चीजें पारदर्शी हो गई हैं। पहले भी यहां बहुत पैसा आता था पर ऑडिट सिस्टम नहीं था।"

आपको बता दें कि, जम्मू कश्मीर में पहली बार 26 और 27 नवंबर को 25वां राष्ट्रीय ई-सुशासन सम्मेलन कटरा के श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में शुरू किया गया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर की पहली साइबर सुरक्षा नीति की घोषणा की गई।

वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे मनोहर लाल खट्टर:

इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने आज कटरा (जम्मू) में माँ वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेक कर देश-प्रदेश की जनता की खुशहाली एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, "अच्छे से दर्शन हुए हैं। हमने देश और प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है... जम्मू-कश्मीर सरकार का हरियाणा सरकार के साथ IT टेक्नोलॉजी को लेकर एक MoU के लिए हम यहां आए हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com