दिल्ली: चुनावों में BJP की जीत पर स्मृति ईरानी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

स्मृति ईरानी ने कहा, 27 सितंबर, 2020 से लेकर कल तक एक प्रदेश का विधानसभा चुनाव, 11 प्रदेशों में उपचुनाव, 8 स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा के लिए अभूतपूर्व जीत दर्ज कराई है।
दिल्ली: चुनावों में BJP की जीत पर स्मृति ईरानी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली: चुनावों में BJP की जीत पर स्मृति ईरानी की प्रेस कॉन्फ्रेंसTwitter

दिल्‍ली, भारत। अमेठी की सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज सोमवार को दिल्ली बीजेपी हेड ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान स्मृति ईरानी ने चुनावों में बीजेपी की जीत पर कहा- सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास के संकल्प के साथ भाजपा के देशभर के कार्यकर्ताओं ने माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 27 सितंबर, 2020 से लेकर कल तक एक प्रदेश का विधानसभा चुनाव, 11 प्रदेशों में उपचुनाव, 8 स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा के लिए अभूतपूर्व जीत दर्ज कराई है।

चुनावों में भाजपा की जीत पर बोली स्मृति ईरानी :

  • अरुणाचल प्रदेश में 22 दिसंबर को वोटिंग के बाद अब तक 242 जिला पंचायत की सीटों में से भाजपा ने 187 में जीत दर्ज कराई है। साथ ही 6,450 ग्राम पंचायत के हमारे सदस्य अरुणाचल में चुनकर आए हैं।

  • भाजपा ने पासीघाट म्यूनिसिपल काउंसिल में भी अपनी जीत दर्ज करा ली है। इसकी तुलना में कांग्रेस पासीघाट में 2 तक सिमट कर रह गई है। ग्राम पंचायत में भी कांग्रेस का वहीं हाल हो जो उनके निवर्तमान अध्यक्ष का अमेठी में हुआ।

  • गोवा में जिला पंचायत के चुनाव ने अनोखा इतिहास रचा, उसमें 48 सीटों में से भाजपा 33 सीटों पर जीती। आज दिल्ली में वो राजनीतिक दल जो चक्का जाम करके बैठे हैं, वो मात्र एक सीट पर सिमट कर रह गए।

  • प्रशंसनीय हैं भाजपा के वो कार्यकर्ता जिन्होंने बोडोलैंड टेरिटोरियल कॉउन्सिल 2020 के चुनाव में जनता के आशीर्वाद से UPPL और GSP के साथ गठबंधन करके जीत दर्ज कराई।

जम्मू कश्मीर की धरती पर रचा एक अनोखा इतिहास :

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में हुए केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर के डीडीसी चुनाव पर कहा कि, "डीडीसी का चुनाव जम्मू कश्मीर की धरती पर एक अनोखा इतिहास रच गया। इस चुनाव में भाजपा ने 75 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराकर, जनता के बीच नरेंद्र मोदी जी के प्रति विश्वास को और मजबूत किया।"

जिस ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पिछले चुनाव में भाजपा ने मात्र 4 सीटें जीती थी, वहां इस बार 12 गुना ज्यादा सीटें जीती और 48 सीटों पर विजय के माध्यम से एक इतिहास बनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

स्मृति ईरानी ने कहा- जब से कृषि सुधार बिल देश की संसद ने पारित किए तब से विपक्षी दल एक भ्रांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका आरोप रहा है कि, देश की ग्रामीण जनता भारत सरकार के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त कर रही है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि किस प्रकार से किसानों, ग्रामीणों, गृहणियों और सामान्य जनता ने पिछले चुनावों में श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा पर अपना विश्वास प्रतिस्थापित किया है।

तेलंगाना उपचुनाव में भाजपा ने चुनाव जीता :

स्मृति ईरानी ने आगे ये भी कहा कि, ''तेलंगाना में जब उपचुनाव हुआ तो वहां पर भी प्रदेश की सरकार के नुमाइंदे को हराकर भाजपा ने चुनाव जीता। कर्नाटक में भाजपा ने 51% वोट पाकर उपचुनाव जीता। मणिपुर में 40% से अधिक वोट पाकर उपचुनाव जीता। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 7 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की।''

गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस शून्य पर सिमटी :

स्मृति ईरानी ने गुजरात उपचुनाव पर कहा, ''यहां के ऐतिहासिक परिणाम कौन भूल सकता है, जहां भाजपा ने 8 में से 8 सीटें जीती और कांग्रेस पार्टी शून्य पर सिमट गई। मध्यप्रदेश में 49% वोट पाकर भाजपा ने 19 सीटें जीती।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com