दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज यानि गुरुवार की शाम दिल्ली के सर गंगा राम अस्ताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टर्स ने साफ़ किया है कि, घबराने की कोई बात नहीं है।
Sonia Gandhi admitted in Sir Gangaram Hospital Delhi
Sonia Gandhi admitted in Sir Gangaram Hospital DelhiTwitter

दिल्ली : एक तरफ देश में पहले ही कोरोना जैसी जानलेवा महामारी का आंकड़ा बेकाबू होता नजर जा रहा है। दिल्ली से खबर सामने आई है कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज यानि गुरुवार की शाम दिल्ली के सर गंगा राम अस्ताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टर्स ने साफ़ किया है कि, घबराने की कोई बात नहीं है।

क्यों हुई सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती :

दरअसल, आज शाम को लगभग 7 बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टरों डीएस राणा ने बताया है कि,

"उन्हें रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घबराने की कोई बात नहीं है। वह शाम 7 बजे अस्पताल आई थी। उनकी हालत स्थिर है।"

डॉ. डीएस राणा, सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन

छह महीने पहले भी हुई थीं भर्ती :

बता दें, आज से लगभग 6 महीने पहले यानि इसी साल फरवरी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अचानक पेट में दर्द उठा था। जिसके बाद उन्हें इसी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबरों के अनुसार, इससे पहले सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए उनके बेटे राहुल गांधी या बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा साथ अमेरिका जाया करती थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com