दिल्‍ली के गंगाराम अस्पताल में सोनिया गांधी भर्ती
दिल्‍ली के गंगाराम अस्पताल में सोनिया गांधी भर्ती Syed Dabeer Hussain - RE

दिल्‍ली के गंगाराम अस्पताल में सोनिया गांधी भर्ती, भारत जोड़ो यात्रा से लौटीं प्रियंका

दिल्‍ली के गंगाराम अस्पताल में आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भर्ती करवाया गया है। सूत्रों ने बताया कि, उन्‍हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली, भारत। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते आज बुधवार को उन्‍हें राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सोनिया गांधी के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराएं जाने के बाद में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि, सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा अस्पताल गई हैं।

अस्पताल के चेयरमैन ने सोनिया के स्वास्थ्य के बारे में दी यह जानकारी :

सोनिया गांधी को आज डॉ. अनूप बासु और उनकी टीम की देखरेख में चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया। सोनिया गांधी को श्वास संबंधी संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप

भारत जोड़ो यात्रा से लाैटी प्रियंका :

बता दें कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्‍तर प्रदेश में है, लेकिन सोनिया गांधी की अस्वस्थता के चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस यात्रा से वापस लाैट आई है। इसके अलावा यह खबर भी है कि, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा राहुल गांधी भी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में 7 किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे। तो वहीं, आज सुबह भारत जोड़ों यात्रा में सिर्फ राहुल गांधी दिखें, उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुईं थी।

सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही सोनिया गांधी :

दरअसल, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं। बीते मंगलवार से ही उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं है। इससे पहले सोनिया गांधी कोविड के चपेट में आने से उन्‍हें कोविड संबंधी समस्याओं के कारण पिछले साल जून के महीने में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि, यहां कुछ दिन इलाज होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com