सोनिया का सरकार से सवाल-17 मई के बाद क्या, कब तक चलेगा लॉकडाउन
सोनिया का सरकार से सवाल-17 मई के बाद क्या, कब तक चलेगा लॉकडाउनSocial Media

सोनिया का सरकार से सवाल-17 मई के बाद क्या, कब तक चलेगा लॉकडाउन

सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों के CM के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक की और सरकार से सवाल पूछा-भारत सरकार यह तय करने के लिए कौन सा मापदंड अपना रही है कि, लॉकडाउन कितना लंबा चलेगा।

राज एक्‍सप्रेस। देश में फैली कोरोना महामारी के बीच राजनीति भी जारी है, विपक्ष नेता एक न एक सवाल सरकार पर दागे जा रही हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार से लॉकडाउन को लेकर ये सवाल किया है।

लॉकडाउन कितना लंबा चलेगा :

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला द्वारा बताया गया कि, आज बुधवार को लॉकडाउन 3.0 के तीसरे दिन सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सवाल किया कि, ''17 मई के बाद क्या? 17 मई के बाद कैसे होगा? भारत सरकार यह तय करने के लिए कौन सा मापदंड अपना रही है कि लॉकडाउन कितना लंबा चलेगा।''

इस दौरान बैठक में सोनिया गांधी की बात का पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने समर्थन करते हुए कहा, ‘जैसा कि सोनिया जी ने कहा है कि हमें यह जानने की जरूरत है कि लॉकडाउन -3 के बाद क्या होगा?'

सोनिया ने किसानों का किया धन्यवाद :

वहीं, सोनिया गांधी ने किसानों को लेकर भी ये बात कही, हम अपने किसानों खासकर पंजाब और हरियाणा के किसानों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने तमाम दिक्कतों के बावजूद गेहूं की शानदार उपज पैदा करते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में राज्यों के CM ने क्‍या कहा -

दिल्ली में बैठे लोग जमीनी हकीकत जाने बिना कोविड-19 के जोनों का वर्गीकरण कर रहे हैं, जो चिंताजनक है।
अमरिंदर सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री

बैठक में राजस्थान के CM का कहना :

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया में ये कहा कि, ''जब तक व्यापक प्रोत्साहन पैकेज नहीं दिया जाता तब तक राज्य और देश कैसे चलेगा? हमें 10 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है, राज्यों ने प्रधानमंत्री से पैकेज के लिए लगातार आग्रह किया है, लेकिन हमें अब तक भारत सरकार से कुछ नहीं पता चला।''

इसके अलावा पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कांग्रेस मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा कि, वित्त के मामले में राज्यों की हालत बेहद खराब है लेकिन केंद्र उन्हें कोई धनराशि आवंटित नहीं कर रहा है।

छत्तीसगढ़ के CM का कहना :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, ''गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे राज्यों को तत्काल सहायता की जरूरत है। छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां 80 फीसदी छोटे उद्योग फिर से आरंभ हो गए हैं और 85,000 कामगार काम पर लौट चुके हैं।''

पुडुचेरी के CM का कहना :

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, ‘‘भारत सरकार राज्यों के साथ विचार-विमर्श किए बिना जोन का निर्धारण कर रही है और इससे अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो रही है। किसी मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श क्यों नहीं किया गया? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के लिए आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के बारे में एक शब्द नहीं बोले हैं।’’

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co