CWC बैठक में रजामंदी-कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधी

CWC की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैै कि, सोनिया गांधी फिलहाल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। वे एक और साल के लिए पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी।
CWC बैठक में रजामंदी-कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधी
CWC बैठक में रजामंदी-कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधीSocial Media

दिल्‍ली, भारत। कांग्रेस में नेतृत्व संकट के बीच आज पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हुुई, वहीं अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी एक साल की अवधि पूरी होने के बाद कांग्रेस के सामने नया अध्यक्ष चुनने की बड़ी चुनौती थी, जिसका आज समाधान हो गया है।

सोनिया गांधी ही संभालेंंगी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी :

बताया जा रहा हैै कि, कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक खत्‍म हाेे गई और इस दौरान ये खबर सामने आ रही है कि, CWC बैठक में रजामंदी हो गई है कि, इस पद पर सोनिया गांधी ही रहेंगी। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया है कि, ''सोनिया गांधी फिलहाल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी।'' जी हां सोनिया गांधी एक और साल के लिए पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी।

कांग्रेस नेता और CWC सदस्य केएच मनियप्पा ने बताया, मैडम (सोनिया गांधी) अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी और जल्द से जल्द अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, यही बैठक में निर्णय लिया गया है।

सात घंटे तक चली बैठक :

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक लगभग सात घंटे तक चली और आज इस बैठक जमकार गहमागहमी भी हुई, इन सबके बीच आखिरकार सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना रहने दिया गया। सूत्रों के हवाले ये जानाकारी सामने आ रह है कि, नए अध्यक्ष का चुनाव आने वाले छह महीनों के भीतर किया जाएगा।

बता दें कि, बैठक के दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि, वो अब आगे पार्टी अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहती हैं। तो वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को नया अध्यक्ष चुनने के लिए भी कहा था। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी समेत कई नेताओं ने सोनिया गांधी से पद पर बने रहने की अपील की थी।

जानकारी के लिए याद दिलाते चलेेे, सोनिया गांधी को वर्ष 2019 के आम चुनावों में हार के बाद तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com