सोनिया कल देंगी इस्‍तीफा- कांग्रेस के सामने नया अध्यक्ष चुनने की चुनौती

कांग्रेस में अब नए अध्यक्ष चुनने की बड़ी चुनौती सामने आ गई है, क्‍योंकि कल CWC बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने पद को इस्‍तीफा देने वाली हैं। अब कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष?
सोनिया कल देंगी इस्‍तीफा-अब कांग्रेस के सामने नए अध्यक्ष चुनने की चुनौती
सोनिया कल देंगी इस्‍तीफा-अब कांग्रेस के सामने नए अध्यक्ष चुनने की चुनौतीSocial Media

दिल्‍ली, भारत। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की कल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होने वाली बैठक काफी अहम होने वाली हैै। इसी बीच अब कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर चल रही चर्चा के बीच सूत्रों के हवाले से महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है कि, कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कल अपने पद से इस्तीफा देने वाली हैं।

CWC बैठक में इस्तीफा देंगी सोनिया गांधी :

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि, वो सोमवार को होने वाली पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगी, साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि, पार्टी के अन्य नेताओं को एक साथ मिलकर एक नया प्रमुख खोजना चाहिए।

बताते चलें अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी एक साल की अवधि पूरी हो चुकी है, राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

पार्टी के लिए अब नए अध्यक्ष चुनने की चुनौती :

सोनिया गांधी के पद को छोड़ने के बाद अब कांग्रेस के सामने नया अध्यक्ष चुनने की बड़ी चुनौती सामने आ गई है, क्योंकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले भी कह चुके हैं कि, कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से इतर कोई और बनें, इसलिए गांधी परिवार से पार्टी का अध्यक्ष चुनने को लेकर फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है। अब देखना ये है कि, कांग्रेस में नया मुखिया या कहे नया अध्‍यक्ष कौन होगा?

बता दें, आज सुबह ही कांग्रेस पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के भीतर शीर्ष से लेकर नीचे तक बड़े बदलाव की बात कही है, जिन वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है, उनमें पांच पूर्व मुख्यमंत्री, कई कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, मौजूदा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com