Pran Pratishtha Karyakram
Pran Pratishtha Karyakram Raj Express

RamMandir : प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सोनिया - खड़गे को न्योता, मनमोहन और देवेगौड़ा भी हो सकते हैं शामिल

Pran Pratishtha Karyakram : श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित किया है।

हाइलाइट्स :

  • राममंदिर ट्रस्ट ने विपक्षी दल के नेताओं को दिया न्योता।

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और देवगौड़ा को आमंत्रित किया गया।

  • अयोध्या से 1 हज़ार से ज्यादा ट्रेनें चलाई जाएंगी।

नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित किया है। वहीं डॉ मनमोहन सिंह और श्री एच. डी. देवेगौड़ा को भी आमंत्रित सूची में शामिल किया गया है। इस भव्य समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ - साथ साधु, दिग्गज नेताओं, अभिनेताओं, खिलाडियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल होंगे।

बीते दिनों, लाल कृष्ण अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी आमंत्रित किया गया था। राममंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की और उन्हें भव्य समारोह में आमंत्रित किया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है।

1000 से ज्यादा ट्रेनें चलेंगी

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रामलला की नगरी अयोध्या के लिए 1000 ट्रेन चलाए जाने की योजना है। ट्रेनों का संचालन देश के अलग अलग हिस्सों से होगा। रेलवे बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि कैफियत सुपरफास्ट ट्रेन से कटरा व रामघाट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रस्तावित कार्यक्रम में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, जम्मू,पंजाब व हरियाणा सहित कई स्थानों से हजारों श्रद्धालु आएंगे। जिसको लेकर लगातार व्यवस्था का जायज़ा लिया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com