आंध्र प्रदेश: NTR जिले के कांचीकाचेरला मंडल के कीसरा मुनेती में 5 लोग डूबे
हाइलाइट्स :
NTR जिले के कांचीकाचेरला मंडल के कीसरा मुनेती में हादसा
कांचीकाचेरला मंडल के कीसरा मुनेती में डूबे पांच लोग
हादसे में दो लोगों की मृत्यु, तीन अन्य की हालत गंभीर
आंध्र प्रदेश, भारत। देशभर में आज सोमवार को अनहोनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इस दौरान कभी कहीं आग की आतंक मचा है, तो कही कुछ ओर घटनाएं हो रही है। इन सबके बीच अब आंध्र प्रदेश से एक हादसे होने की खबर सामने आई है कि, यहां NTR जिले के कांचीकाचेरला मंडल के कीसरा मुनेती में पांच लोग डूब गए है। इस बारे में आंध्र प्रदेश के ACP नंदीगाम जनार्दन की ओर से जानकारी पता लगी है।
हादसे में दो लोगों की मृत्यु :
NTR जिले के कांचीकाचेरला मंडल के कीसरा मुनेती में डूबे जाने से दो लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आंध्र प्रदेश के ACP नंदीगाम जनार्दन ने बताया :
हादसे के बारे में आंध्र प्रदेश के ACP नंदीगाम जनार्दन की ओर से यह बताया गया है कि, NTR जिले के कांचीकाचेरला मंडल के कीसरा मुनेती में पांच लोग डूब गए। दो लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। अन्य तीन को स्थानीय लोगों द्वारा नंदीगामा क्षेत्र के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
NTR जिले के कांचीकाचेरला मंडल के कीसरा मुनेती में हुए हादसा कैसे हुआ, फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।