Chetan Kumar Arrested
Chetan Kumar ArrestedSocial Media

Chetan Kumar Arrested: हिंदू धर्म को लेकर ट्वीट चलते बढ़ा विवाद, कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को किया अरेस्ट

Chetan Kumar On Hindu Religious: चेतन कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हिंदू धर्म के खिलाफ विवादित ट्वीट करने की वजह से चेतन कुमार को बेंगलुरू पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Chetan Kumar Arrested: कन्नड़ फिल्म के जाने-माने एक्टर चेतन कुमार (Chetan Kumar) इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में चेतन कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हिंदू धर्म के खिलाफ विवादित ट्वीट करने की वजह से चेतन कुमार को बेंगलुरू पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बता दें अपने ट्वीट में चेतन कुमार ने हिंदू धर्म के अस्तित्व को झूठ बताने की बात कही है।

ये किया ट्वीट :

दरअसल चेतन कुमार ने 20 मार्च बीते दिन सोमवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर हिंदू धर्म को लेकर विवादित ट्वीट कर दिया है। चेतन ने अपने इस ट्वीट में उन पहलूओं को प्वांइट आउट किया है, जिसके चलते वह हिंदुत्व को झूठ पर टिका हुआ होने का दावा कर रहे हैं। दरअसल, चेतन ने अपने ट्वीट में हिन्दू धर्म पर ऊगली उठाई हैं उसे झूठा बताते हुए ट्वीट किया हैं। चेतन कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- "हिंदुत्व पूरा झूठ पर बना हुआ है। सावरकर- भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ, 1992 में बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि है- एक झूठ, 2023 उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है"हिंदू धर्म के खिलाफ इन विवादित बोल के चलते अब कन्नड़ फिल्म एक्टर चेतन कुमार को मंगलवार को बेंगलुरू के शेषाद्रीपुरम पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Chetan Kumar tweet:
Chetan Kumar tweet:Social Media

चेतन पहले ही एक जमानत पर हैं बाहर

ये पहला मौका नहीं है कि, जब कन्नड़ फिल्म के एक्टर चेतन कुमार (Chetan Kumar) ने विवादित ट्वीट किया है। पहले ही ऐसे कसी अन्य विवाद को लेकर चेतन पहले ही जमानत पर बाहर चल रहे हैं। बता दें इससे पहले भी हिंदू धर्म को लेकर एक्टर कई बेतूके बयानों के चलते भी सुर्खियों में बने रहे हैं। हाल ही में चेतन कुमार के इस ट्वीट का हिंदू संगठन की ओर से जमकर विरोध देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है के बजरंग दल के नेता ने चेतन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com