कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के CM पद की लेंगे शपथ
कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के CM पद की लेंगे शपथRE

कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के CM पद की लेंगे शपथ, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी होंगी शामिल

कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जिसके लिए हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में तेजी से तैयारी चल रही।

हाइलाइट्स-

  • कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ।

  • समारोह में शामिल होंगे कांग्रेस के कई दिग्गज।

  • रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है।

हैदराबाद, तेलंगाना। कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 56 वर्षीय रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1.04 बजे एलबी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता नजर आएंगे। वह निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की जगह लेंगे।

बता दें कि, हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। जिसके लिए रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में तेजी से तैयारी चल रही। तेलंगाना में रेवंत रेड्डी के शपथग्रहण से पहले उनके पोस्टर्स राज्य में हर जगह लगा दिए गए हैं। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन दोपहर 1.04 बजे 56 वर्षीय नेता रेवंत रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। साल 2014 में पृथक तेलंगाना के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे।

समारोह में शामिल होंगे कांग्रेस के कई दिग्गज:

आपको बता दें कि, कांग्रेस के इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। इस सरकार को कांग्रेस ने लोगों की सरकार नाम दिया है। कांग्रेस के निर्वाचित विधायक और पिछली विधानसभा में सीएलपी नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता ने कहा कि यातायात और अन्य के लिए उपयुक्त व्यवस्था की गई है, ताकि जनता को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने कहा कि, कार्यक्रम में शामिल होने वाले कुछ वीवीआईपी शहर के बाहरी इलाके में राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जबकि अन्य बेगमपेट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com