विपक्षी एकता का प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
विपक्षी एकता का प्रदर्शन करेगी कांग्रेसRaj Express

कर्नाटक के मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में विपक्षी एकता का प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह को विपक्षी एकता के प्रदर्शन में बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है जैसा पिछली बार 2018 में कांग्रेस-जनता दल (एस) ने किया था।

बेंगलुरु, कर्नाटक। कांग्रेस कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह को विपक्षी एकता के प्रदर्शन में बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है जैसा कि पिछली बार 2018 में कांग्रेस-जनता दल (एस) ने किया था।

वर्ष 2018 में श्री एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जद-एस गठबंधन के शपथग्रहण समारोह में विपक्षी दलों ने इसी तरह का शक्ति प्रदर्शन किया गया था। इस समारोह में माकपा नेताओं सीताराम येचुरी और पिनाराई विजयन ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी ममता बनर्जी (तृणमूल), मायावती (बसपा) और अखिलेश यादव (सपा) के साथ मंच साझा किया। श्री कुमारस्वामी के साथ खड़े नेताओं में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आंध्र के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, राकांपा के शरद पवार, शरद यादव, रालोद के अजीत जोगी, भाकपा के डी राजा, राजद के तेजस्वी यादव, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और आईयूएमएल सांसद पीके कुन्हालीकुट्टी शामिल थे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने वाली कांग्रेस ने सिद्धारमैया और शिवकुमार के क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी समान विचारधारा वाले दलों को निमंत्रण भेजा है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों एमके स्टालिन (तमिलनाडु) ममता बनर्जी (पश्चिम ब्रगाल), नीतीश कुमार (बिहार) , नवीन पटनायक (ओडिशा) , अशोक गहलोत (राजस्थान), सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश), भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़), के चंद्रशेखर राव(तेलंगाना) और हेमंत सोरेन (झारखंड) को निमंत्रण भेजा गया है। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को भी आमंत्रित किया है।

समारोह में अधिकांश आमंत्रित लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12:30 बजे कांटीरवा स्टेडियम में होना है। इस बीच, कांटीरवा स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर हैं, जहां लगभग 50,000 लोगों के इस कार्यक्रम में मौजूद रहने की उम्मीद है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com