यौन उत्पीड़न के मामले में कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा ने कहा - देखते हैं क्या होता है आगे

BS Yediyurappa Sexual Harassment Case : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में चुप्पी तोड़ दी है।
BS Yediyurappa Statement on Sexual Harassment Case
BS Yediyurappa Statement on Sexual Harassment Case Raj Express

हाइलाइट्स

  • यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद येदियुरप्पा ने तोड़ी चुप्पी।

  • कहा - मैंने उसकी मदद की बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी।

  • मैं नहीं कहूंगा कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद।

BS Yediyurappa Statement on Sexual Harassment Case : बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, मैंने तो उस महिला की मदद की थी। बाद में वह मेरे खिलाफ ही बोलने लगी। अब देखते है आगे क्या होता है। बता दें कि, महिला की शिकायत पर पुलिस ने बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO और 354 (A) IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यौन उत्पीड़न के आरोप पर कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा, कुछ दिन पहले एक महिला मेरे घर आई थी. वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है. मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा।

आगे उन्होंने बताया कि, महिला बाद में मेरे खिलाफ बोलने लगी। मैंने यह मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया है। कल पुलिस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की। देखते हैं आगे क्या होता है, मैं कर सकता हूं लेकिन मैं नहीं कहूंगा कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है।

BS Yediyurappa Statement on Sexual Harassment Case
यौन उत्पीड़न के मामले में बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ FIR दर्ज, गृहमंत्री ने कहा- पीड़ित महिला को देंगे सुरक्षा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com