एन. चंद्रबाबू नायडू को मिली अंतरिम जमानत
एन. चंद्रबाबू नायडू को मिली अंतरिम जमानतRE

कौशल विकास मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एन. चंद्रबाबू नायडू को मिली अंतरिम जमानत

कौशल विकास घोटाले मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को हाई कोर्ट ने चार हफ्तों की अंतरिम जमानत दे दी है।

हाइलाइट्स-

  • आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एन. चंद्रबाबू नायडू से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने।

  • कौशल विकास मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एन. चंद्रबाबू नायडू को मिली अंतरिम जमानत।

  • पूर्व मुख्यमंत्री को शाम तक रिहा कर दिया जाएगा।

अमरावती, आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास मामले में हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें, कोर्ट ने उन्हें कौशल विकास घोटाले मामले में चार हफ्तों की अंतरिम जमानत दे दी है।

बता दें कि, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कौशल विकास मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को वकीलों द्वारा बताई गई स्वास्थ्य स्थितियों पर विचार करते हुए, अंतरिम जमानत दे दी है। पूर्व मुख्यमंत्री को शाम तक रिहा कर दिया जाएगा। कोर्ट की तरफ से जारी जमानत के आदेश में नायडू को निर्देश दिए गए हैं कि, उन्हें चार हफ्तों बाद (24 नवंबर) को आत्मसमर्पण करना होगा। मामले में कोर्ट मुख्य जमानत याचिका पर 10 नवंबर को सुनवाई करेगी। कोर्ट ने उन्हें अस्पताल जाने के अलावा किसी भी अन्य तरह के कार्यक्रम में न जाने का आदेश दिया है। उन्हें खास तौर पर मीडिया और राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए कहा गया है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को राज्य के कौशल विकास निगम से जुड़े कथित 371 करोड़ रुपये के घोटाले के सिलसिले में 10 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह राजमुंदरी सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। सीआईडी का दावा है कि, नायडू के ही नेतृत्व में मुखौटा कंपनियों के जरिये सरकारी धन को निजी संस्थाओं में हस्तांतरित करने की साजिश रची गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com