Karnataka Election Result 2023 Live
Karnataka Election Result 2023 LiveRE

Karnataka Election Result 2023 Live: कांग्रेस बनाने जा रही सरकार, भाजपा का नहीं हुआ 70 भी पार

Karnataka Election Result 2023 Live: कर्नाटक चुनाव 2023 में वोटों की गिनती समाप्ति की ओर, कांग्रेस 136 सीटों के साथ बनाएगी सरकार, भाजपा 65 सीटों पर अटकी, जेडीएस को 18 सीटों का नुक्सान।

Karnataka Election Results 2023 : अंतिम परिणाम

कांग्रेस- 136

बीजेपी- 65

जेडीएस- 19

कल्याण राज्य प्रगति पक्ष पार्टी- 1

सर्वोदय कर्नाटक पक्ष पार्टी- 1

निर्दलीय- 2

चुनाव हारने वाले भाजपा मंत्रियों की सूची:

  1. गोविंद करजोला (सिंचाई मंत्री)

  2. बी श्रीरामुलु (परिवहन मंत्री)

  3. वी सोमन्ना (बुनियादी ढांचा विकास मंत्री)

  4. सी मधु स्वामी (कानून मंत्री)

  5. मुर्गेश निरानी (उद्योग मंत्री)

  6. बीसी पाटिल (कृषि मंत्री)

  7. के सुधाकर (स्वास्थ्य मंत्री)

  8. एमटीबी नागराज (लघु उद्योग मंत्री)

  9. केसी नारायणगौड़ा (खेल मंत्री)

  10. बीसी नागेश (प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री)

  11. शंकर पाटिल (कपड़ा मंत्री)

पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई दी

उन्होंने कहा: "कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई दी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई दीRE

मांड्या से कांग्रेस के रविकुमार गौड़ा ने 2,019 मतों से जीत दर्ज की।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया की 46163 वोटों से जीत।

 सिद्धारमैया
सिद्धारमैया RE

201 सीटों के नतीजे घोषित- कांग्रेस 122 , भाजपा 56 और जेडीएस 19 सीटों में जीत, 2 निर्दली उम्मीदवार भी जीते

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की हुबली-धारवाड़-मध्य सीट से हार, भाजपा के महेश तेंगिनाकाई ने 34,289 वोटों से हराया।

शिकारीपुरा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा 11,008 वोटों से जीते।

विजयेंद्र येदियुरप्पा
विजयेंद्र येदियुरप्पाRE

185 सीटों के नतीजे घोषित- कांग्रेस ने किया बहुमत का आंकड़ा पार, जीती 114 सीटें

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की कनकपुरा सीट 1,22,392 वोटों से जीत।

डीके शिवकुमार
डीके शिवकुमार RE

हिजाब अधिकारों के लिए लड़ने वाली कांग्रेस उम्मीदवार कनीज फातिमा ने गुलबर्गा उत्तर से भाजपा के चंदू पाटिल को 2712 मतों से हराया।

169 सीटों के नतीजे घोषित- कांग्रेस ने किया 101 सीटें जीत कर किया शतक पूरा, भाजपा को 48 और जेडीएस को 16 में मिली जीत।

165 सीटों के नतीजे घोषित- कांग्रेस 96, भाजपा 45 और जेडीएस को 16 में मिली जीत।

बीदर सीट से कांग्रेस के रहीम खान की 10,780 वोटों से जीत, भाजपा के सूर्यकांत नागमारपल्ली को हराया।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया वरुणा सीट से 46000 वोटों से आगे चल रहे है।

126 सीटों के नतीजे घोषित- कांग्रेस 74, भाजपा 34 और जेडीएस को 14 में मिली जीत।

वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की शिगांव से जीते, कांग्रेस के उम्मीदवार को 35,978 मतों से हराया।

बसवराज बोम्मई
बसवराज बोम्मईRE

113 सीटों के नतीजे घोषित- कांग्रेस 68, भाजपा 30 और जेडीएस को 12 में मिली जीत।

चिक्कबल्लापुर सीट से कांग्रेस के प्रदीप ईश्वर ने 10,642 मतों से जीत दर्ज की।

बैंगलोर दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी के एम् कृष्णप्पा ने कांग्रेस के आर के राकेश को 49,699 वोटों से दी मात।

83 सीटों के नतीजे घोषित- कांग्रेस 52, भाजपा 22 और जेडीएस को 9 में मिली जीत।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से 97,418 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बसवराज बोम्मई ने अपने बयान में कहा, हम आगे बढ़ेंगे, पार्टी को पुनर्गठित करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, 'कर्नाटक में गरीब लोगों ने सांठगांठ वाले पूंजीपतियों को हरा दिया। हमने ये लड़ाई नफरत के सहारे नहीं लड़ी। सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं।कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी. कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफ़रत की बाज़ार बंद हुई है, मोहब्बत की दुकान खुली है।

एग्जिट पोल के नतीजों पर JDS चीफ एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "अगले 2-3 घंटों का इंतजार कीजिए। अभी तक किसी ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है। एग्जिट पोल के हिसाब से हमें 30-32 सीटें मिलने जा रही है, लेकिन अगले 2 से 3 घंटों का इंतजार करने की जरुरत है। मेरी कोई मांग नहीं है, मेरी पार्टी छोटी है, मैं कोई मांग कैसे कर सकता हूं।"

अब तक 12 सीटों के परिणाम हो चुके घोषित, कांग्रेस को 8 और भाजपा को 4 में मिली जीत

Karnataka Election Result 2023 : इन दिनों कर्नाटक में चुनाव का आयोजन किया गया। जिसके नतीजे आज पेश होने वाले हैं। इन नतीजों के सामने आते ही यह साफ़ हो जाएगा की कर्नाटक में किसकी सरकार राज करने वाली है। चलिए, देखते हैं अब तक किसका पलड़ा भारी है और जीत किसके हिस्से आने वाली है। अब तक सामने आये रुझान कुछ इस प्रकार हैं।

शिगगांव सीट से कर्नाटक के सीएम बोम्मई करीब 21,500 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बी.एस येदियुरप्पा के बेटे, भाजपा के बीवाई विजयेंद्र 6210 वोटों शिकारीपुरा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

चामराजपेट में कांग्रेस के अहमद खान 55645 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार और बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव पीछे।

वरुणा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता सिद्धारमैया 10,188 वोटों से आगे चल रहे है।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से 46,485 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक कल बेंगलुरु में

कांग्रेस ने कल सुबह बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है क्योंकि पार्टी बहुमत के निशान को पार कर गई है और 118 सीटों पर आगे है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और तेजतर्रार नेता सी.टी रवि चिकमगलूर सीट पर 1803 मतों से पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस की एक सीट में जीत, चल्लकेरे सीट से टी. रघुमूर्ति ने जेडीएस के रविश कुमार एम् को 16,450 वोटों से दी मात।

कांग्रेस को दूसरी जीत, धारवाड़ सीट से विनय कुलकर्णी ने भाजपा के अमृत अयप्पा देसाई को 18,037 वोटों से दी मात।

मीडिया से बात करते कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया:

  • यह कांग्रेस की बड़ी जीत है, हम 131 सीटों को भी पार कर सकते हैं।

  • कर्नाटक की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है, यह एक स्पष्ट जनादेश है।

  • कर्नाटक बदलाव चाहता था, कर्नाटक के लोग नफरत की राजनीति के खिलाफ हैं।

  • यह पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के खिलाफ जनादेश है।

  • मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद देता हूं। उम्मीद है राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तपुर सीट से जीत, भाजपा के मणिकांत राठौर को 13640 वोटों से हराया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com