कर्नाटक गृहमंत्री ने पुलिस को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों का सर्वे करने का दिया निर्देश

कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने दक्षिण कन्नड़ पुलिस और शहर पुलिस आयुक्त को जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों का सर्वे करने का निर्देश दिया है।
कर्नाटक गृहमंत्री ने पुलिस को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों का सर्वे करने का दिया निर्देश
कर्नाटक गृहमंत्री ने पुलिस को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों का सर्वे करने का दिया निर्देशSocial Media

मंगलुरु। कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने दक्षिण कन्नड़ पुलिस और शहर पुलिस आयुक्त को जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों का सर्वे करने का निर्देश दिया है। श्री ज्ञानेन्द्र ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने पुलिस को दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर एक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये है। गृहमंत्री ने सोमवार शाम दक्षिण कन्नड़ जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा कि इसी तरह का एक सर्वेक्षण बेंगलुरु में भी किया गया था और इसके बाद अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर उन्हें हिरासत में लिया गया था।

कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि इस सर्वेक्षण से उन विदेशी नागरिकों का पता लगेगा जो उनके वीजा की अवधि खत्म होने के बाद अथवा बिना वैध दस्तावेज के यहां रह रहे है। श्री अरागा ज्ञानेंद्र ने पुलिस को यह भी पता लगाने का निर्देश दिया है कि क्या विदेशी नागरिकों ने फर्जी आधार, राशन और मतदाता पत्र हासिल कर लिये है।उनका रहन-सहन और उनकी क्या सोच है उसका भी पता लगाने का निर्देश दिया है, बैठक में पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक देवज्योति रे, मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार और दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक हृषिकेश भगवान सोनवणे मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co