कर्नाटक में भाजपा ने शुरू की हेल्पलाइन
कर्नाटक में भाजपा ने शुरू की हेल्पलाइनRaj Express

कर्नाटक में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार के 'उत्पीड़न' से बचाने के लिए भाजपा ने शुरू की हेल्पलाइन

बेंगलुरु दक्षिण के सांसद एवं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने पार्टी कार्याकर्ताओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर - 18003091907 - शुरू किया है।

बेंगलुरु, कर्नाटक। प्रदेश की कांग्रेस सरकार (Congress Government) की कथित प्रतिशोध की राजनीति के जवाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को कानूनी रूप से उनके खिलाफ झूठे पुलिस मामलों से लड़ने में मदद करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया।

बेंगलुरु दक्षिण के सांसद एवं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) ने पार्टी कार्याकर्ताओं (Party Workers) की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर - 18003091907 - शुरू किया है।

तेजस्वी सूर्या ने यहां संवाददाताओं से कहा, "विपक्षी, खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने के लिए कांग्रेस सरकार की प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ हेल्पलाइन शुरू की गयी है। यह तब से हो रहा है जब से श्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में आयी है।"

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के दो उदाहरण पहले ही सामने आ चुके हैं, जैसे कि मुख्यमंत्री के खिलाफ एक ट्वीट और उनका कैरिकेचर बनाकर इसे वाट्सएप प्रोफाइल पिक्चर के रूप में पोस्ट करने वालों की खिलाफ की गयी कार्रवाई। तेजस्वी सूर्या ने यह भी आरोप लगाया कि कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर आरएसएस और संघ परिवार के कार्यकर्ताओं पर क्रूरतापूर्ण कार्रवाई करने के लिए प्रतिबंधित पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया से सीधे आदेश ले रहे हैं।

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि पिछले कांग्रेस शासन के दौरान गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज करके और जांच करके अपराधियों को आरएसएस (RSS) और भाजपा कार्यकर्ताओं की बेरहमी से हत्या करने की खुली छूट दी गयी थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com