Andhra Pradesh में अजब - गजब चुनाव प्रचार : Condom पैकेट पर पार्टी का नाम, घर - घर पहुंचा रहे राजनीतिक दल

Election Campaign Using Condom Packet : Condom पैकेट के वीडियो और फोटो वायरल होने पर दोनों राजनीतिक दल एक दूसरे की आलोचना करते नजर आए।
Election Campaign Using Condom Packet
Election Campaign Using Condom PacketRaj Express

हाइलाइट्स :

  • कार्यकर्ता घर - घर जाकर लोगों को दे रहे Condom पैकेट।

  • सोशल मीडिया पर वायरल Condom पैकेट का वीडियो और फोटो।

Election Campaign Using Condom Packet : आंध्रप्रदेश। चुनाव जीतने के लिए नेता क्या कुछ नहीं करते। कई तरह के लोकलुभावन वादे किये जाते हैं। चुनाव से पहले साड़ियां, शराब और पैसे तक बांटते हुए नेताओं के वीडियो सामने आते हैं लेकिन आंध्रप्रदेश में राजनीतिक दल एक कदम आगे बढ़कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यहां Condom पैकेट पर पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह लगाकर घर - घर बांटा जा रहा है। आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ दल YSRCP और TDP दोनों राजनीतिक दलों इस मुद्दे पर एक - दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आए।

आंध्रप्रदेश में कुछ लोगों ने Condom पैकेट की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं। इसमें YSRCP और TDP दोनों ही राजनीतिक दलों के नाम और चुनाव चिन्ह है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'भारतीय राजनीति नौसिखियों के लिए नहीं है!' इस मुद्दे पर दोनों ही राजनीतिक दल आमने - सामने हैं। Condom पैकेट के वीडियो और फोटो वायरल होने पर दोनों राजनीतिक दल एक दूसरे की आलोचना करते नजर आए।

सत्तारूढ़ दल YSRCP ने एक्स पर TDP की आलोचना करते हुए कहा कि, सत्ता के लिए और कितना नीचे गिरना अब बाकी है। वहीं TDP ने भी YSRCP के नाम और चुनाव चिन्ह लगा Condom पैकेट की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि, क्या यही तैयारी है। आरोप लगाया जा रहा है कि, दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता घर - घर जाकर लोगों को यह पैकेट दे रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com