बेंगलुरु में अवैध रूप से रह रही पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार
बेंगलुरु में अवैध रूप से रह रही पाकिस्तानी महिला गिरफ्तारRaj Express

बेंगलुरु में अवैध रूप से रह रही पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के बेंगलुरू पुलिस ने एक पाकिस्तानी युवती इकरा जिवानी (19) को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से नेपाल की सीमा से देश में दाखिल हुई थी और बेंगलुरु में रह रही थी।

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरू पुलिस ने एक पाकिस्तानी युवती इकरा जिवानी (19) को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से नेपाल की सीमा से देश में दाखिल हुई थी और बेंगलुरु में रह रही थी। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पाकिस्तान की रहने वाली इकरा की डेटिंग एप के जरिए उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुलायम सिंह (25) से मुलाकात हुई और उसे मुलायम से प्यार हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 2022 में नेपाल की सीमा के रास्ते भारत सीमा में घुसी इकरा की शादी मुलायम सिंह से हुई थी। मुलायम नवंबर 2022 में काम की तलाश में बेंगलुरु आया। वह इकरा को अपने साथ लाया था। ये दोनों जुन्नासंद्रा अयप्पास्वामी मंदिर के पास एक मकान में किराए से रह रहे थे।

इकरा ने हाल ही में पाकिस्तान में अपने माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की थी। इस तथ्य का पता लगाने वाली केंद्रीय खुफिया एजेंसी के कर्मचारियों ने बैंगलोर पुलिस को सूचित किया। एक विशेष टीम का गठन किया गया और शुक्रवार (20 जनवरी) को घर पर छापा मारा गया। इकरा और मुलायम सिंह से पूछताछ की गई। इकरा तब पाकिस्तान की रहने वाली थीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बारे में विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल इकरा को महिला पुनर्वास केंद्र में रखा गया है। मुलायम सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया है।

मुलायम सिंह यादव ने यहां आकर अपनी पाकिस्तानी बीवी इकरा का नाम बदलकर रवा यादव करवा दिया इतना ही नहीं उसके नाम से एक आधार कार्ड भी बनवा दिया। जिसके आधार पर उसने भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया था। गौरतलब है कि खुफिया एजेंसियों ने इकरा को उस समय शिकंजे में लिया जब वह अपने पाकिस्तान से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। जिस पर एजेंसियों ने कर्नाटक की खुफिया एजेंसी को अलर्ट कर दिया। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कई पाकिस्तानी जासूस का हिस्सा तो नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com