PM मोदी की कर्नाटक में पहली चुनाव रैली, संबोधन में कई बातें कही
PM मोदी की कर्नाटक में पहली चुनाव रैली, संबोधन में कई बातें कहीRE

PM मोदी की कर्नाटक में पहली चुनाव रैली, संबोधन में कहा - 'कर्नाटक के लिए बेहद जरूरी डबल इंजन सरकार'

भारत में चुनावी रैलियों का दौर शुरू होने वाला है, वहीँ, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली चुनावी रैली करने कर्नाटक पहुंचे। उन्होंने इस दौरान वह मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कई बातें कहीं।

कर्नाटक, भारत। एक बार फिर भारत में चुनावी रैलियों का दौर शुरू होता दिखाई दे रहा है। इसी के तहत आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली चुनावी रैली करने कर्नाटक पहुंचे। उन्होंने इस दौरान वह मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कई बातें कहीं। PM मोदी की पहली रैली बीदर के हुमनाबाद में हुई है। जहां उनका संबोधन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जाना हुए।

पहली चुनावी रैली के लिए PM मोदी पहुंचे कर्नाटक :

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी पहली चुनावी रैली के लिए कर्नाटक पहुंचे। वह यहां दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां PM मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, "ये मेरा सौभाग्य है कि, इस विधानसभा चुनाव में मेरी शुरुआत बीदर से हो रही है। बीदर का आशीर्वाद मुझे तब भी मिला था जब मैं PM पद का उम्मीदवार बना था। आज इतनी बड़ी संख्या में यहां आ कर आपने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि- 'इस बार, भाजपा सरकार'। यह चुनाव कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव है।"

PM मोदी का संबोधन :

PM मोदी ने कांग्रेस पार्टी को लेकर बात करते हुए भी कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि, "कर्नाटक का यह चुनाव केवल 5 वर्ष के लिए सरकार बनाने मात्र का नहीं है, यह कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। ये विकसित भारत के लिए कर्नाटक की बड़ी भूमिका तय करने वाला चुनाव है और भारत विकसित तभी होगा जब कर्नाटक का कोना-कोना विकसित होगा। कांग्रेस हर उस व्यक्ति से नफरत करती है जो सामान्य मानवी की बात करता है, जो उनके भ्रष्टाचार को सामने लाता है, जो उनकी स्वार्थ भरी राजनीति पर प्रहार करता है। इस चुनाव में भी कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरू कर दिया है। अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार अलग अलग गालियां दी हैं। इन गालियों के शब्दकोष में टाइम खराब करने की बजाए अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो इनकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती।" PM मोदी ने बीदर में कहा,

"करोड़ों माताओं-बहनों के बैंक खाते बीजेपी ने खुलवाए, उसमें सरकारी मदद सीधे पहुंचे यह व्यवस्था बीजेपी ने की, बिना गारंटी मुद्रा लोन मिले ये व्यवस्था बीजेपी ने की, मुफ्त राशन की व्यवस्था बीजेपी ने की... हमारे बंजारा साथियों की कांग्रेस ने कभी सुध नहीं ली, लेकिन हमने उनको भी विकास से जोड़ा। बीजेपी के इन सेवा कार्यों के बीच कांग्रेस ने सिर्फ समाज को बांटा। जाति, मत, पंथ के आधार पर बंटवारा किया और शासन के नाम पर सिर्फ तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया। जब तक कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार रही उसने गरीबों के घर बनाने की रफ़्तार धीमी कर दी। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कर्नाटक में गरीबों को 9 लाख के आस पास पक्के घर मिलना तय हुआ। भाजपा ने बीदर में करीब 30 हजार घर बनाए हैं यानी बीदर की 30 हजार बहनों को हमने 'लखपति दीदी' बनाया है।"

नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री

कांग्रेस को कभी समझ ही नहीं आई गरीब की तकलीफ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनवाते हुए कहा, "कांग्रेस को कभी गरीब की तकलीफ समझ ही नहीं आई, इन्होने कभी गरीबी देखी ही नहीं। कांग्रेस वो दल है जो विकास में भी राजनीति करती है, रोड़े अटकाती है। इन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के किसानों से जो वादे किए वो अभी तक धरती पर उतरे नहीं हैं। कांग्रेस ने इस क्षेत्र के गन्ना किसानों को अपने हाल पर छोड़ दिया था जबकि हम उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर कर रहे हैं। जब हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की थी तब कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार थी। इनको किसानों से कितनी नफरत है देखिए कि ये लाभार्थी किसानों की सूची केंद्र सरकार को भेजने में रुकावटें पैदा करते थे। उनको तकलीफ यह थी इसमें बीच में कोई कटकी नहीं थी, पैसा सीधे किसानों के खाते में जा रहा था।"

कर्नाटक के लिए बेहद जरूरी डबल इंजन सरकार :

PM मोदी ने कहा, कर्नाटक को भारत का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए डबल इंजन सरकार बेहद जरूरी है। जब यहां कांग्रेस सरकार थी तब हर साल 30 हजार करोड़ रुपये के आसपास विदेशी निवेश कर्नाटक आता था, जबकि बीजेपी की सरकार में अब हर साल लगभग 90 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश यहां आ रहा है।

गौरतलब है कि, डबल इंजन सरकार से तात्पर्य डबल बेनिफिट और डबल स्पीड से है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com