राम सेना के अध्यक्ष ने कही ऐसी विवादित बात
राम सेना के अध्यक्ष ने कही ऐसी विवादित बातSocial Media

Karnataka Election: श्री राम सेना के अध्यक्ष ने कही ऐसी विवादित बात कि भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी...

Karnataka Election: कर्नाटक में श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथालिक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए विवादस्पद बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चुनौती भी दी है।

राज एक्सप्रेस। कर्नाटक में श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथालिक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए विवादस्पद बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चुनौती भी दी है। प्रमोद मुथालिक ने 23 जनवरी को ये एलान किया था कि वह करकला से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने एक जन सभा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता और भाजपा के आलाकमान पर भी निशाना साधा।

भाजपा को दी चुनौती

श्री राम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथालिक ने एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा इस बार बिना मोदी का नाम लिए वोट मांगे और पैम्फलेट एवं बैनरों पर मोदी की तस्वीर को हटा दे। उन्होंने कहा की भाजपा कर्नाटक के मतदाताओं से कहें कि आपने विकास किया है, आपने गायों को बचाया है, आपने हिंदुत्व के लिए काम किया है। अपनी छाती पीट-पीटकर शान से वोट मांगने की कोशिश कीजिए कि आपने इतना काम किया है."

पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगने वालो को बताया बेकार

प्रमोद मुथालिक ने पीएम मोदी का नाम लेकर विवादस्पद बयान दिया है कि वो लोग बेकार है जो पीएम मोदी का नाम लेते हैं, लेकिन वो अपने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नहीं समझेंगे." उन्होंने आगे भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए अपमानजनक बयान देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आपके दरवाजे पर आएंगे और कहेंगे कि आप सभी से निवेदन है कि 'कृपया अपना वोट पीएम मोदी को दें, ,अगर वो पीएम का नाम लेते हैं तो उन्हें चप्पलों से मारो।

फरवरी में भी दिया था मुस्लिम और महिला विरोधी बयान

बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रमोद मुथालिक ने यह कहा था कि हम स्पष्ट रूप से जानते हैं कि कर्नाटक में क्या हो रहा है और मेरे पास इसका समाधान है। अगर हम ‘लव जिहाद’ में एक हिंदू लड़की को खो देते हैं, तो हमें उसका बदला लेने के लिए 10 मुस्लिम महिलाओं को फंसाना होगा। उन्होंने कहा कि था अगर ऐसा होता है श्रीराम सेना ऐसे लोगों को सुरक्षा और रोजगार भी देगी। हमें बाहरी ताकतों से अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए।

क्या है श्री राम सेना?

श्री राम सेना एक हिंदुत्ववादी हिंदू समूह है, जिसकी स्थापना और नेतृत्व प्रमोद मुथालिक कर रहे है। 2009 के मैंगलोर पब हमले सहित नैतिक पुलिसिंग के अपने कृत्यों के लिए इसने मीडिया का ध्यान आकर्षित किया था। सेना एक दक्षिणपंथी संगठन है। इसे धार्मिक मूल्यों के साथ एक अति-दक्षिणपंथी हिंदू राष्ट्रवादी संगठन माना जाता है। श्री राम सेना की स्थापना 11 जुलाई, 2005 को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व सदस्य प्रमोद मुथालिक द्वारा की गई थी। श्री राम सेना का उल्लेख 2006 के मालेगांव विस्फोटों के बाद महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co