श्रीलंका को मिली दक्षिण भारत से मदद
श्रीलंका को मिली दक्षिण भारत से मददSocial Media

श्रीलंका को मिली दक्षिण भारत से मदद

आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका को मदद देने के लिए दक्षिण भारत में खानेपीने और अन्य जरुरी सामान एकत्रित किये जा रहे है।

कोलंबो। आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका को मदद देने के लिए दक्षिण भारत में खानेपीने और अन्य जरुरी सामान एकत्रित किये जा रहे है। भारत में श्रीलंका के उप उच्चायुक्त डॉ. डी. वेंकटेश्वरन के हवाले से यहां एक समाचार पत्र ने लिखा कि श्रीलंका की वर्तमान स्थिति को लेकर भारत के लोग चिंतित हैं और आगे आकर चावल, चीनी, आटा, खाद्य तेल, दाल और जान बचाने वाली दवाइयों को दान कर मानवीय मदद कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल इन सामानों की छह खेपें रास्ते में है, जबकि इससे पहले श्रीलंका को बड़ी संख्या में इस तरह का सामान भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पुड्डुचेरी के केंद्रों पर यह सामान एकत्रित किया जा रहा है।

श्री वेंकटेश्वरन ने कहा कि इस मुश्किल दौर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने वादा किया है कि वह श्रीलंका को हरसंभव मानवीय मदद प्रदान करेंगे। उप उच्चायुक्त ने कहा कि उन्होंने भारत के कुछ निवेशकों से श्रीलंका में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों में पैसा लगाने की भी बात की है। श्रीलंका के खराब आर्थिक दौर में घिर जाने के बाद से ही भारत लगातार सहायता प्रदान कर रहा है। इस सकंट से वहां भोजन, ईंधन और दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं की भी कमी हो गयी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com