Shashi Tharoor on Thiruvananthapuram Congress Protest March
Shashi Tharoor on Thiruvananthapuram Congress Protest MarchRaj Express

विरोध मार्च में बिना किसी उकसावे और चेतावनी दिए बगैर पुलिस ने Water Canon किया - कांग्रेस सांसद शशि थरूर

Thiruvananthapuram Congress Protest March : 20 दिसंबर को एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की। जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने DGP कार्यालय तक मार्च निकाला।

हाइलाइट्स

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने DGP कार्यालय तक निकाला विरोध मार्च।

पुलिस ने वॉटर कैनन के साथ आंसू गैस का किया प्रायोग।

Thiruvananthapuram Congress Protest March : तिरुवनंतपुरम, केरल। आज यह एक चौंकाने वाला अनुभव हुआ। मैं व्यक्तिगत रूप से लोकतंत्र और मानवाधिकारों के प्रति उनकी अवमानना का गवाह था। वहां एक बहुत ही शांतिपूर्ण विरोध चल रहा था। अचानक बिना किसी भी उकसावे के कारण, मंच के ठीक पीछे एक आंसू गैस का गोला फटा और पानी की बौछार की गई। हमें समझ में नहीं आ रहा कि क्यों। यह बात कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले जा रहे विरोध मार्च पर पुलिस द्वारा किये गए वाटर केनन के सम्बन्ध में शनिवार को कही है।

दरअसल, बीते दिन 20 दिसंबर को एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की थी। जिसके विरोध में शनिवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजीपी कार्यालय तक मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी फिर झड़प हुई। जिसके बाद पुलिस ने बिना किसी सूचना के आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन का उपयोग किया।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, आज यह एक चौंकाने वाला अनुभव हुआ। मैं व्यक्तिगत रूप से लोकतंत्र और मानवाधिकारों के प्रति उनकी अवमानना का गवाह था। वहां एक बहुत ही शांतिपूर्ण विरोध चल रहा था। अचानक बिना किसी भी उकसावे के कारण, मंच के ठीक पीछे एक आंसू गैस का गोला फटा और पानी की बौछार की गई। हमें समझ में नहीं आ रहा कि क्यों, कोई उकसावे की बात नहीं है, और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मैंने तुरंत डीजीपी को फोन किया और कड़ी भाषा में विरोध किया। यह एक आपराधिक कृत्य था। यह बिना किसी उकसावे के, बिना किसी चेतावनी के हुआ। केरल अराजक शासन का गवाह बन रहा है, जिन्हें कानून का पालन करने वालों पर हमला करने की पूरी आजादी दी गई है। मैं इसे संसद अध्यक्ष के समक्ष भी उठाने जा रहा हूं क्योंकि मंच पर मौजूद आधा दर्जन सांसदों के संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com