समाजवादी राजनीति के 'युग' नेताजी मुलायम सिंह यादव नहीं रहे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव दुनिया को अलविदा कह गए, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
समाजवादी राजनीति के 'युग' नेताजी मुलायम सिंह यादव नहीं रहे
समाजवादी राजनीति के 'युग' नेताजी मुलायम सिंह यादव नहीं रहेSyed Dabeer Hussain - RE

उत्तर प्रदेश, भारत। समाजवादी पार्टी (SP) के संरक्षक और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के बड़े नेताओं में से एक मुलायम सिंह यादव भी थे, जो आज इस दुनीया को अलविदा कह गए, आज 10 अक्टूबर उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

नेताजी के निधन से शोक की लहर :

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सामने आते ही शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट जारी हुआ, जिसमें समाजपार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी देते हुए अपने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन की पुष्टि की है। ट्वीट में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, "मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।"

दरअसल, 82 वर्षीय नेताजी मुलायम सिंह यादव तबियत खराब होने के चलते वे 22 अगस्त से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्‍पताल में इलाज के लिए एडमिट थे और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। हालत गंभीर होने पर 2 अक्टूबर को उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया था, जहां वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे, लेकिन सोमवार सुबह मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया।

सैफई में होगा अंतिम संस्कार :

मिली जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के सैफई में होगा, यह भी तय हो गया है। अगले कुछ घंटों के बाद उनका शव सैफई ले जाया जाएगा।

मुलायम सिंह यादव का जन्म साल 1939 में 22 नवंबर को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था ओर साल 1963 में सहायक अध्यापक के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि वह राम मनोहर लोहिया से काफी प्रभावित थे और उनकी पार्टी के सक्रिय सदस्य भी बन चुके थे। नेताजी मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक इतिहास जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे-

समाजवादी राजनीति के 'युग' नेताजी मुलायम सिंह यादव नहीं रहे
साइकिल से किया चुनाव प्रचार, 1989 में बने मुख्यमंत्री, कुछ ऐसा रहा है मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक इतिहास

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com