महारानी एलिजाबेथ के निधन पर भारत में राजकीय शोक
महारानी एलिजाबेथ के निधन पर भारत में राजकीय शोकSocial Media

महारानी एलिजाबेथ के निधन पर भारत में राजकीय शोक, आधा झुकाया गया तिरंगा और Google हुआ बेरंग

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth II Death) के निधन पर उनके सम्मान में आज रविवार को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जा रहा है।

नई दिल्ली, भारत। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth II Death) के निधन पर उनके सम्मान में आज रविवार को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जा रहा है। ऐसे में आज देश के सभी सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया है। इसके साथ ही दिवंगत महारानी के सम्मान में रंगीन गूगल 'बेरंग' हो गया है। बताते चलें कि, इसे लेकर लाल किले और राष्ट्रपति भवन से तस्वीरे सामने आ रही है।

बता दें कि, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन बीते 8 सितंबर को 96 वर्ष की आयु में हो गया। महारानी ने 70 साल तक शासन किया। महारानी के निधन के बाद कम से कम 54 राष्ट्रमंडल देशों में राजकीय शोक रहेगा, तो वहीं पर इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। बता दें, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय तीन बार भारत की यात्रा पर आई हैं। पहली बार दिल्ली के रामलीला मैदान में 1961 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का भव्य स्वागत किया गया था। यहां उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मौजूदगी में बड़ी सभा को संबोधित किया था।

गृह मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा था कि, "दिवंगत महारानी के सम्मान में भारत सरकार ने 11 सितंबर को देश भर में एक दिन का राजकीय शोक मनाने का निर्णय किया है।"

गृह मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा था कि, "राजकीय शोक वाले दिन, देश भर में उन सभी भवनों पर, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन की गतिविधि आयोजित नहीं होगी।"

Google हुआ बेरंग:

वहीं, सर्च इंजन गूगल भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर राजकीय शोक मना रहा है, दिवंगत महारानी के सम्मान में रंगीन गूगल 'बेरंग' हो गया है। रंगीन दिखने वाला Google सिंपल और ग्रे दिखाई दे रहा है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co