अंडमान और निकोबार में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
अंडमान और निकोबार में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटकेSocial Media

अंडमान और निकोबार में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 4.3 रही तीव्रता

इन दिनों भूंकप के झटके महसूस होने की खबरें लगातार सामने आ रही है। खबर आई है कि, अंडमान और निकोबार द्वीप में आज गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

राज एक्सप्रेस। इन दिनों भूंकप के झटके महसूस होने की खबरें लगातार सामने आ रही है। बीते दिन नेपाल समेत कई जिलों में भूंकप आया था। अब हाल ही में खबर आई है कि, अंडमान और निकोबार द्वीप में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के तेज झटकों से यहां की धरती कांप उठी है। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center for Seismology) ने दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल के साथ ही भारत के 8 राज्यों में भूकंप के अगले दिन गुरुवार सुबह पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप में धरती कांपी। यहां भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। अंडमान और निकोबार द्वीप के पोर्टब्लेयर से 253 किमी दक्षिण-पूर्व में 10 नवंबर की सुबह लगभग 2:29 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) ने बताया कि, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

अंडमान और निकोबार में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 4.3 रही तीव्रता
अंडमान और निकोबार में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 4.3 रही तीव्रताSocial Media

जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले 2 और 3 नवंबर को अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.9 और 4.4 मापी गई थी। हालांकि, 10 नवंबर को अंडमान और निकोबार में देखे गए, भूकंप के झटके पहले से कम महसूस किए गए थे।

बीते दिन भूकंप के झटकों से कांपी इन राज्यों की धरती:

बताते चलें कि, इससे पहले 8 नवंबर की देर रात भारत में कई जगह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। पड़ोसी देश नेपाल के डोटी में भूकंप के कारण 6 लोगों की मौत हो गई थी। भारत में दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र नेपाल था। नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास भी सबसे तेज 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com