सूरत: ONGC के हजिरा गैस प्रोसेसिंग प्लांट में लगी आग

गुजरात के सूरत में स्थित तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के हजिरा गैस प्रोसेसिंग प्लांट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। हालांकि, आग लगने के तुरंत बाद ही जानकारी दमकल विभाग को दे दी गई थी।
Surat ONGC Hazira gas processing plant Fire
Surat ONGC Hazira gas processing plant FireKavita Singh Rathore - RE

सूरत। एक तरफ पहले ही भारत के राज्यों पर कोरोना का कहर टुटा पड़ा है। वहीं, ऐसे हालातों के बीच अलग-अलग राज्यों में आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दरअसल, गुजरात के सूरत में स्थित तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के हजिरा गैस प्रोसेसिंग प्लांट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। हालांकि, आग लगने के तुरंत बाद ही जानकारी दमकल विभाग को दे दी गई थी। जिससे आग पर कुछ दी देर में काबू पा लिया गया।

ONGC प्लांट में लगी आग :

दरअसल, बुधवार देर रात करीबन 3 बजे गुजरात के सूरत में स्थित तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के हजिरा गैस प्रोसेसिंग प्लांट में आग लग गई। हालांकि, इस दुर्घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने जल्द ही आग बुझा कर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल प्लांट में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। बस प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि, आग लगने से ठीक पहले प्लांट में लगातार तीन धमाके हुए थे।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां :

बताते चलें, जैसे ही देर रात प्लांट में आग लगी तुरंत ही घटना की जानकारी दमकल विभाग को दे दी गई। जानकारी मिलते ही विभाग की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई थीं। यहां, कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे है। इन वीडियो में प्लांट में दो स्थानों से आग की भीषण लपटें उठती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो देख कर बताया जा सकता है कि, यह वीडियो प्लांन्ट के पास बने पुल से शूट किया गया है।

सूरत के जिलाधिकारी ने बताया :

सूरत के जिलाधिकारी डॉ. धवल पटेल ने बताया कि, 'बुधवार की रात करीबन 3 बजे ONGC के हजीरा प्लांट में लगातार तीन तेज धमाके हुए, जिसके बाद आग लगी। जिन्हें आग लगने का कारण माना जा रहा है। आग लगते ही तुरंत ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ONGC के अधिकारी गैस सिस्टम को डिप्रेशराइजिंग (अंदर बने गैस के दवाब को बाहर निकालने) करने का काम कर रहे हैं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com