Sushil Kumar Modi : बेहद दिलचस्प रही है सुशील कुमार मोदी की प्रेम कहानी, पहली नजर में दे बैठे थे अपना दिल
राज एक्सप्रेस। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानि 5 जनवरी 1952 में हुआ था। भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखने वाली सुशील मोदी कई बड़े पदों पर रहते हुए अपनी सेवा दे चुके हैं। इसके साथ ही वे अक्सर ही अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियाँ बटोरते नजर आते हैं। उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि बिहार की राजनीति में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। लेकिन आज उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं।
सुशील कुमार मोदी की प्रेम कहानी :
सुशील कुमार की शादी केरल की रहने वाली एक इसाई लड़की जेसी जॉर्ज से हुई है। मगर इनकी यह प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दरअसल सुशील मोदी और जेसी जॉर्ज की पहली मुलाकात एक चलती हुई ट्रेन में हुई थी। इस दौरान दोनों ने एकदूजे को देखा और अपना दिल दे बैठे। फिर बात पसंद और मुलाकातों तक पहुँचीं और देखते-देखते प्यार तक पहुँच गई। इसके बाद दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें भी खाई। यहाँ से आगे जाना दोनों के लिए आसान नहीं था, लेकिन फिर भी दोनों ने कभी अपने क़दमों को पीछे नहीं हटाया।
घरवालों को मनाया :
इस समय सुशील कुमार मोदी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ चुके थे। वहीं जब इस प्यार भरे रिश्ते के बारे में सुशील मोदी के घर पर पता चला तो वे नाराज हो गए। उन्होंने राजनेता को समझाने की बेहद कोशिश कि लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार काफी समझाने के बाद उनके घरवालों ने हाँ कर दी, और फिर साल 1987 के दौरान दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद सुशील कुमार फिर से राजनीति की तरफ बढ़ गए तो वहीं जेसी जॉर्ज लेक्चरर बन गईं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।