पंजाब के मनोनीत CM चरणजीत सिंह चन्नी का आज शपथ ग्रहण समारोह
पंजाब के मनोनीत CM चरणजीत सिंह चन्नी का आज शपथ ग्रहण समारोहSocial Media

पंजाब के मनोनीत CM चरणजीत सिंह चन्नी का आज शपथ ग्रहण समारोह

पंजाब के मनोनीत CM चरणजीत सिंह चन्नी का आज शपथ ग्रहण समारोह, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल हो सकते हैं।

पंजाब, भारत। पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसे बैठाना है, इस बारे में कांग्रेस ने फैसला लेते हुए कल 'चरणजीत सिंह चन्नी' के नाम का ऐलान कर दिया है। अब आज सोमवार को पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह शपथ लेंगे। इससे पहले आज सुबह पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रूपनगर के गुरुद्वारा श्री कटलगढ़ साहिब में अरदास की।

राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल :

बताया जा रहा है कि, चरणजीत सिंह चन्नी के साथ पंजाब में सुखजिंदर रंधावा और ब्रह्म मोहिंदर डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इस दौरान चंडीगढ़ में होने वाले पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल होने की उम्मीद है। इस बीच कांग्रेस नेता हरमिंदर सिंह गिल ने कहा- राहुल गांधी जी आज शपथ ग्रहण समारोह में आ रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे चरणजीत सिंह चन्नी शपथ समारोह से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलना चाहते थे और अपने करीबी सहयोगियों के माध्यम से उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी से मिलने को तैयार नहीं हैं। तो वहीं, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ हरीश रावत के बयान से नाराज हो गए हैं। उन्‍होंने ट्वीट में कहा- मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत चन्नी के शपथ ग्रहण के दिन, रावत का यह बयान कि 'चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़े जाएंगे' चौंकाने वाला है। यह सीएम के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश है।

इस बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के बयान पर कांग्रेस नेता हरमिंदर सिंह गिल ने भी कहा कि, ''जाखड़ ने जो बयान दिया है उस पर सिर्फ वही टिप्पणी कर सकते हैं। चरणजीत चन्नी को सीएम बनाने का फैसला पार्टी आलाकमान का है न कि हरीश रावत का।''

बता दें कि, पंजाब में काफी दिनों को घमासान मचा हुआ था, इस बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने CM पद से हटने का फैसला लिया और बीते दिन शनिवार को ही CM पद से इस्तीफा दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com