एयर इंडिया की मुंबई-कालीकट फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, बीच रास्ते से लौटी वापस

मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से कालीकट जाने वाली एयर इंडिया (Air India) से बड़ी खबर सामने आई है।खबर आई है कि, एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई।
एयर इंडिया की मुंबई-कालीकट फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी
एयर इंडिया की मुंबई-कालीकट फ्लाइट में आई तकनीकी खराबीSocial Media
Submitted By :
Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से कालीकट जाने वाली एयर इंडिया (Air India) से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जारी किया बयान:

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस मामले को लेकर एक बयान जारी किया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि, "जो विमान बीच रास्ते से वापस लौटा, उसमें 110 से ज्यादा यात्री सवार थे।" एयरलाइन ने बताया कि, मुंबई-कालीकट सेक्टर पर परिचालन कर रही एयर इंडिया की उड़ान एआई 581, 'तकनीकी समस्या' के कारण सुबह 6:13 बजे उड़ान भरने के बाद 6:25 बजे वापस लैंड करानी पड़ी। हालांकि, इंजीनियरिंग जांच के बाद तकनीकी समस्या दूर कर दी गई, लेकिन विमान के उड़ान भरने में तीन घंटे की देरी हो गई।

विमान में इतने यात्री थे सवार :

बयान में कहा गया कि, विमान के लिए फिर से उड़ान मंजूरी देने से पहले इंजीनियरिंग संबंधी पूरी जांच की गई। विमानन कंपनी ने कहा कि विमान ने आखिरकार सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर अपने गंतव्य कालीकट के लिए उड़ान भरी।

विमान में लगभग 110 से ज्यादा यात्री सवार थे, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने कहा कि, एयर इंडिया सुरक्षा के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, इसलिए विमान को फिर से संचालन के लिए मंजूरी देने से पहले गहन जांच की गई।

बताते चलें कि, इससे पहले शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट में भी तकनीकी दिक्कत आ गई थी जिसके बाद फ्लाइट की इमजेंसी लैंडिंग की गई थी। यह फ्लाइट कोलकाता एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। कोलकाता से मुंबई जा रही फ्लाइट को उड़ान भरने के महज कुछ समय बाद ही लौटना पड़ा। फ्लाइट में 156 यात्री सवार थे।

एयर इंडिया की मुंबई-कालीकट फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी
मुंबई: ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को ढहाने का काम शुरू, मध्य रेलवे 27 घंटे तक रहेगा बाधित

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co