'भारत जोड़ो यात्रा' को मिला अभिनेत्री पूजा भट्ट का साथ
'भारत जोड़ो यात्रा' को मिला अभिनेत्री पूजा भट्ट का साथSocial Media

तेलंगाना: 'भारत जोड़ो यात्रा' को मिला अभिनेत्री पूजा भट्ट का साथ, राहुल गांधी के साथ हुईं शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा शुरू की गई 'भारत जोडो यात्रा' अभी भी जारी है। इस यात्रा में आज बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) भी शामिल हुईं।

तेलंगाना, भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा शुरू की गई 'भारत जोड़ो यात्रा' अभी भी जारी है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इन दिनों तेलंगाना में है। राहुल गांधी ने हैदराबाद शहर से आज पदयात्रा शुरू की। राहुल गांधी इस यात्रा में युवाओं, महिलाओं, किसानों और अलग-अलग धर्माें और सांस्कृतिक समूहों से संवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, आज बुधवार को फिल्म अभिनेती पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) भी इस यात्रा में शामिल हुई।

बता दें कि, 'भारत जोड़ो यात्रा' में आज बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा भट्ट शामिल हुईं। आज यह यात्रा आज सुबह तेलंगाना के हैदराबाद शहर से शुरू हुई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का ये 56वां दिन है, वहीं राज्य में भारत जोड़ो यात्रा का यह आठवां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार (1 नवंबर) को हैदराबाद विश्वविद्यालय के दिवंगत दलित छात्र रोहित वेमुला की मां भी शामिल हुईं थी। रोहित की मां राधिका वेमुला पदयात्रा में सुबह के वक्त जुड़ी थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि, कार्यकताओं व समर्थकों की भारी भीड़ के बीच राहुल ने बीते दिन मंगलवार को हैदराबाद के प्रतिष्ठित चारमीनार के सामने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। करीब 32 साल पहले गांधी के पिता और तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राजीव गांधी ने भी चार मीनार के सामने ही 'सदभावना यात्रा' की शुरुआत की थी। इस मौके पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "32 साल पहले, पापा ने चारमीनार से सद्भावना यात्रा की शुरुआत की थी। भारत की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपनी जान की क़ुर्बानी दी थी। सद्भावना मानवता का सबसे अनुपम मूल्य है। मैं, और कांग्रेस पार्टी, इसे किसी विभाजनकारी ताक़त के सामने टूटने नहीं देंगे।"

इस दिन से शुरू हुआ 'भारत जोड़ो यात्रा':

आपको बता दें कि, 'भारत जोड़ो यात्रा' तमिलनाडु़ के कन्याकुमारी से 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई है। यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश से गुजरते हुए तेलंगाना पहुंच चुकी है। करीब 150 दिन चलने वाली यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com