लुधियाना से पहले भी दिल दहला चुके हैं ये गैस कांड
लुधियाना से पहले भी दिल दहला चुके हैं ये गैस कांडSyed Dabeer Hussain - RE

लुधियाना से पहले भी दिल दहला चुके हैं ये गैस कांड, जानिए इनके बारे में

गैस लीक होने की घटना ऐसी घटना देश में पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई हिस्सों में गैस लीक के कारण लोगों की जान जा चुकी है।

राज एक्सप्रेस। बीते रविवार को लुधियाना के ग्यासपुरा में गैस लीक के कारण 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पंजाब सरकार के द्वारा मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपए और घायल के परिवार को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने भी मुआवजे का एलन किया है। इस हादसे ने पूरे देश को दहला कर रख दिया है। लेकिन गैस लीक होने की घटना ऐसी घटना देश में पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई हिस्सों में गैस लीक के कारण लोगों की जान जा चुकी है। चलिए बताते हैं आपको इनके बारे में।

दोराहा :

साल 2015 में लुधियाना के दोराहा इलाके में अमोनिया गैस लीक की घटना देखी गई थी। इस दौरान दिल्ली-लुधियाना नेशनल हाईवे से अमोनिया गैस का टैंकर जा रहा था। जिसका एक्सिडेंट हो गया और टैंकर से गैस लीक होने लगी। इस गैस की चपेट में आने के कारण 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वेंकटपुरम :

यह घटना साल 2022 की है। 4 जून को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के वेंकटपुरम गांव में एक प्लांट से गैस लीक हो गई थी। यह गैस तेजी से करीब 4 किलोमीटर के इलाके में फ़ैल गई। इस घटना में करीब 8 लोगों की मौत हुई थी।

इरोड :

तमिलनाडु के इरोड इलाके में 11 दिसंबर 2021 को एक लिक्विड क्लोरीन की एक फैक्ट्री में गैस लीक होने की घटना देखी गई थी। इस दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग की तबियत खराब हो गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com