मनमोहन, सोनिया गांधी समेत इन नेताओं ने डाला वाेट
मनमोहन, सोनिया गांधी समेत इन नेताओं ने डाला वाेटSocial Media

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मनमोहन, सोनिया गांधी समेत इन नेताओं ने डाला वाेट

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वो‍टिंग जारी है, इस बीच कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह, कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने अपना वोट डाला।

दिल्ली, भारत। दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय मतदान का दौर जारी है। चुनावी वोटिंग का माहाैल बना हुआ है, तमाम नेता मतदान केंद्र पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वो‍टिंग कर रहे है। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह, कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने भी अपना वोट डाला।

मनमोहन सिंह ने डाला वोट :

दरअसल, कांग्रेस के यह दो वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ऐतिहासिक चुनावी मुकाबले में आमने-सामने है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली में AICC कार्यालय पहुंचे और यहां अपना वोट डाला।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने डाला वोट :

तो वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिल्ली में AICC कार्यालय पहुंची और यहां दोनों ने अपना वोट डाला।

कांग्रेस उम्‍मीदवारों ने भी डाला वोट :

  • तो वहीं, कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के बेंगलुरु में अपना वोट डाला है।

  • तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर वोट डाला और कहा, ''मैंने मतदान कर दिया है और मैं 19 अक्टूबर को होने वाली मतगणना की प्रतीक्षा कर रहा हूं।''

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रायपुर में मतदान किया।

  • इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने भी दिल्ली में AICC कार्यालय में वोट डाला है।

  • तो वहीं, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा किकि, ''कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव बहुत पारदर्शी तरीके से हो रहा है। हमारे यहां करीब 490 लोग मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए यह ऐतिहासिक दिन है।''

  • मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com