राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नेताओं का आया बधाई संदेश
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नेताओं का आया बधाई संदेशSocial Media

भारत विज्ञान की दुनिया में अनगिनत प्रगति कर रहा है, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नेताओं का आया बधाई संदेश

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य भारत के वैज्ञानिकों द्वारा किए जाने वाले उत्कृष्ट अनुसंधानों का सम्मान करना है। ऐसे में आज PM समेत इन नेताओं ने वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

दिल्‍ली, भारत। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत में हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक चन्द्रशेखर वेंकट रमन की जन्म जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। चन्द्रशेखर वेंकट रमन भारत के सबसे शानदार वैज्ञानिकों में से एक थे, जो अपने अनुभवों से ज्ञान को बढ़ावा देने में सक्षम थे।

विज्ञान दिवस की वैज्ञानिकों और अन्वेषकों को दी बधाई-

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य भारत के वैज्ञानिकों द्वारा किए जाने वाले उत्कृष्ट अनुसंधानों का सम्मान करना है। इस दिन भारत के विभिन्न स्थानों पर वैज्ञानिक कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी, वैज्ञानिक प्रतियोगिता और अन्य संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। तो वहीं, इस मौके पर देश के वैज्ञानिकों और अन्वेषकों को विज्ञान दिवस की बधाई भी दी जा रही है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और अन्वेषकों को मेरी शुभकामनाएं। भारत विज्ञान की दुनिया में अनगिनत प्रगति कर रहा है और अनुसंधान और नवाचार के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण कर रहा है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक समुदाय को बधाई। नवाचार की उनकी अथक खोज ने भारतीयों की नई पीढ़ी को प्रौद्योगिकी और अनुसंधान की दुनिया का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया है। राष्ट्र को अपने वैज्ञानिकों और भारत के लिए बेहतर भविष्य बनाने के उनके प्रयासों पर गर्व है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

महान भौतिक शास्त्री डॉ. सी.वी. रमन जी की उपलब्धि 'रमन प्रभाव' के सम्मान में मनाए जाने वाले 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मानवता और प्रकृति के कल्याण के लिए आपकी उपलब्धियाँ सदैव भारतीय युवाओं को विज्ञान की महत्ता के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

नोबेल पुरस्कार विजेता 'भारत रत्न' डॉ. सी.वी. रमन जी के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों और विज्ञान प्रेमियों को बधाई। मैं विज्ञान के प्रति उत्साही हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और नवाचार को सलाम करता हूं, जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

विज्ञान में सृजन की अद्भुत शक्ति है और विध्वंस की भी। इसके सकारात्मक उपयोग से ही विश्व खुशहाल होगा। विज्ञान मानव जीवन को सुखद, सुगम, सरल और आनंददायी बनाये तथा मानवता के शुभत्व एवं कल्याण के लिए इसका सर्वदा रचनात्मक उपयोग होता रहे, राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस पर यही शुभकामनाएं!

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर, जैसा कि हम प्रसिद्ध वैज्ञानिक, नोबेल पुरस्कार विजेता सर सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज का स्मरण करते हैं, आइए हम अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जश्न मनाएं, युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करें और विज्ञान के क्षेत्र में नवीन अनुसंधान को बढ़ावा दें।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के अवसर पर समस्त वैज्ञानिकों, विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नेताओं का आया बधाई संदेश
क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस? जानिए इसका उद्देश्य और महत्व

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com