महानवमी पर PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
महानवमी पर PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएंSocial Media

नवरात्रि की महानवमी पर PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

महानवमी 2022: आज नवरात्रि का 9वां दिन है, इस अवसर पर माता शक्ति के 9वें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दौरान PM मोदी समेत इन नेताओं ने महानवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

महानवमी 2022: धूमधाम के साथ मनाएं जाने वाले शारदीय नवरात्रि पर नौ दिनों में माता के अलग-अलग अवतारों की पूजा की जाती है। आज नवरात्रि का 9वां दिन है, इस अवसर पर माता शक्ति के 9वें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इन नेताओं ने नवरात्रि की महानवमी पर देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं दी है।

PM मोदी ने किया ट्वीट :

नवरात्रि की महानवमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा- विश्वकर्त्री विश्वभर्त्री विश्वहर्त्री विश्वप्रीता। विश्वार्चिता विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोऽस्तु ते॥ नवरात्रि की महानवमी मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। उनकी कृपा से आप सभी को कर्तव्य-पथ पर चलने की प्रेरणा मिले, साथ ही जीवन में सफलता और सुयश की प्राप्ति हो। हार्दिक शुभकामनाएं!

आप समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि के नवम दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री आप सभी भक्तों का कल्याण करें।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

महानवमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। मां सिद्धिदात्री की अनुकम्पा आप सभी पर बनी रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सभी को महानवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ भगवती सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाये रखें। जय माता दी!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

आप सभी को महानवमी के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। शक्ति स्वरूपा माँ जगत जननी देवी दुर्गा के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य और ख़ूब सारी ख़ुशियों का वास हो। जय माता दी

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल

समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को पावन पर्व 'महानवमी' की हार्दिक शुभकामनाएं। अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी, शुभ फलदायिनी माता सिद्धिदात्री की अनुकंपा समस्त प्राणी जगत पर बनी रहे, माँ सभी के मनोरथ पूर्ण करें। जय माँ भगवती!

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

समस्त देश व प्रदेशवासियों को अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी मां सिद्धिदात्री की उपासना के पावन पर्व 'महानवमी' की हार्दिक शुभकामनाएं।

शिवपाल सिंह यादव

महानवमी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर सभी की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना है।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

महानवमी के शुभ अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ भगवती सभी की मनोकामनाएं पूर्ण कर यश, कीर्ति एवं सुख-समृद्धि प्रदान करें।

सचिन पायलट

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co