प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिनSocial Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत इन नेताओं ने दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आज 72वां जन्मदिन है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu), राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।

राज एक्सप्रेस। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आज 72वां जन्मदिन है। भारत के प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इस खास मौके पर न केवल देश के शीर्ष नेताओं ने बल्कि वैश्विक स्तर के बड़े नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu), राहुल गांधी (Rahul Gandhi), अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।

द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई:

इस खास मौके पर देश की राष्ट्रपति मुर्मू ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई प्रेषित करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।"

राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट:

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पोस्ट शेयर करते हुए PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।"

अमित शाह ने किया ट्वीट:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि, "देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।"

राजनाथ सिंह ने कही यह बात:

वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मज़बूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊँचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।"

जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम:

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने जन्मदिन पर चार अहम कार्यक्रमों में संबोधन भी देंगे। सबसे पहले पीएम शनिवार को नामीबिया से आए चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो-पालपुर अभ्यारण्य में बने बाड़ो में छोड़ेंगे। इसके अलावा पीएम तीन अहम कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com