गोवर्धन पर्व और भाई दूज की नेताओं ने दी शुभकामनाएं
गोवर्धन पर्व और भाई दूज की नेताओं ने दी शुभकामनाएंSocial Media

गोवर्धन पर्व और भाई दूज की राष्‍ट्रपति समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गोवर्धन पर्व और भाई- दूज इन दोनों पावन पर्वो की तमाम नेताओं ने देश व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्‍ली, भारत। देशभर में आज बुधवार 26 अक्टूबर को गोवर्धन पर्व और भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास के प्रतीक, पावन पर्व 'भाई- दूज' का त्‍योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में इन दोनों पावन पर्वो की तमाम नेताओं ने देश व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी भाई- दूज की शुभकामना :

देश की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'भाई- दूज' के पर्व के मौके पर ट्वीट जारी कर लिखा- भाई-बहन के बीच स्नेह और विश्वास के प्रतीक, भाई-दूज पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आइए इस पावन अवसर पर, सभी महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के संकल्प को और मजबूत करें। मेरी कामना है कि यह त्योहार परस्पर भाईचारे की भावना को बढ़ाए।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट कर लिखा- प्रकृति-प्रेम व परोपकार की भावना से परिपूर्ण गोवर्धन पूजा की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोक-आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव ऊर्जा व बंधुत्व का संचार करे, हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो, प्रभु श्रीकृष्ण से यही कामना है।

भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास के प्रतीक, सनातन परंपरा के वाहक, पावन पर्व 'भैया दूज' की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रेम, समर्पण व कर्तव्यपरायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

आप सभी को गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय श्रीकृष्ण!

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

समस्त देशवासियों को गोवर्धन पूजा की मंगलकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा- आप समस्त प्रदेशवासियों को प्रकृति व पशुधन को समर्पित पावन पर्व गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री कृष्ण से मेरी प्रार्थना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।

समस्त प्रदेशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह एवं अटूट विश्वास के प्रतीक पर्व भाई-दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी बहनों की मनोकामनाएं पूर्ण हों और सभी का जीवन सुख, समृद्धि से परिपूर्ण हो ऐसी कामना करता हूं।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

प्रकृति, गोधन संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व 'गोवर्धन पूजा' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन दिवस पर भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा प्राप्त कर हम सभी गो माता के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लें। श्रीकृष्ण सबका कल्याण करें। जय श्री कृष्ण!

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाई-बहन के बीच असीम स्नेह एवं अटूट विश्वास के प्रतीक पर्व, भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा

भाई-बहन के प्रेम एवं स्नेह के प्रतीक पर्व भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

नीतिन गडकरी

आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण जी के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में हमेशा ख़ुशियां बनी रहें। जय श्री कृष्णा

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल

सभी देशवासियों को भाई-बहन के अनुपम प्रेम के त्योहार, भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन त्योहार आप सभी के जीवन में ढेर सारी ख़ुशियां लेकर आए, और आपके सुख व सम्पदा में लगातार वृद्धि हो।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com