पंजाब में मिले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी भरे पोस्टर

पंजाब के मोहली इलाके में एक दीवार पर एक पोस्टर चिपका मिला है। जिस पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।
threat to kill punjab cm amrinder singh poster in Panjab
threat to kill punjab cm amrinder singh poster in PanjabSocial Media

पंजाब। पंजाब से शुरू हुए किसान आंदोलन के चलते पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर काफी दबाव बना हुआ है। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जान से मरने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले के तहत पंजाब के मोहली इलाके में एक दीवार पर एक पोस्टर चिपका मिला है। जिस पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

दीवारों पर चिपके मिले धमकी भरे पोस्टर :

दरअसल, पंजाब के मोहली के सेकटर 66 और 67 में दीवारों पर कई पोस्टर चिपके मिले है। जिन पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जान से मरने की धमकी दी गई है। इन पोस्टर्स की खबर सामने आते ही पंजाब पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से पोस्टर हटवाए और मामले की जांच शुरू का दी है। पुलिस ने तुरंत ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस तरह की हरकत करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है और आरोपी फिलहाल फरार है।

क्या है पोस्टर में :

मोहाली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, 'सेक्टर 66 और 67 में एक दिशा निर्देशक बोर्ड पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी से संबंधित पोस्टर चिपका हुआ था। जिसमें लिखा था कि, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को मारने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा वारदात को अंजाम देने वाले की सूचना को भी गुप्त रखा जाएगा। इच्छुक व्यक्ति ibrahim@hotmail.com पर संपर्क कर सकता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया :

इस मामले की जांच कर रहे फेज 11 पुलिस थाने के अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि, 'सबसे पहले दोनों सेक्टरों का दौरा कर चिपकाए गए सभी पोस्टरों को हटवाया गया और उसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 504, 506, 120B और पंजाब संपत्ति अध्यादेश रोकथाम अधिनियम की धारा तीन, चार और पांच के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मामले की जांच साइबर क्राइम टीम को सौंपी गई है। इस मामले की गहनता से जांच जारी है।'

ईमेल आईडी की जांच जारी :

जांच अधिकारी सिंह ने यह भी बताया है कि, 'चिपके पाए गए पोस्टर पर दी गई ईमेल आईडी का सत्यापन किया जा रहा है। यह किस कम्प्यूटर या लैपटॉप से बनाई गई है, उसका पता लगाया जा रहा है। जांच में अब तक यह बात सामने आई है कि, पोस्टर किसी साइबर कैफे में छापा गया है। ऐसे में साइबर कैफे की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पोस्टर की जांच कराई जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com