हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने गए आप सांसद संजय और MLA पर फेंकी काली स्याही

हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने गए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विधायक राखी बिड़लान पर एक शख्स ने काली स्याही फेंकी, हालांकि पुलिस ने उस व्‍यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने गए आप सांसद संजय और MLA पर फेंकी काली स्याही
हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने गए आप सांसद संजय और MLA पर फेंकी काली स्याहीSocial Media

हाथरस: हाथरस रेप और मर्डर केस का मामला अभी तक सुर्खियाेें में है, क्‍योंकि हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद से मृतका के परिजनों से नेताओं का मिलने का सिलसिला जारी है। आज सोमवार को आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह हाथरस के गांव मेंं गैंगरेप पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, इस दौरान उनके साथ एक घटना हुई है।

संजय सिंह और राखी बिड़लान पर फेंकी स्याही :

दरअसल, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह और विधायक राखी बिड़लान पर एक शख्स ने स्याही फेंकी। यह घटना पीड़ित के गांव के बाहर हुई। जानकारी के अनुसार, स्याही फेंकने वाले आरोपी की पहचान दीपक शर्मा के रूप में हुई और वो एक हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हुआ है, फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत कर लिया है। सांसद संजय सिंह पर शख्स ने जब स्याही फेंकी, उस वक्त वे मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पास ही खड़े एक शख्स ने नारेबाजी करते हुए अचानक उन पर स्याही फेंक दी। ये शख्स 'PFI के दलालों वापस जाओ' का नारा लगा रहा था।

दिल्ली के CM केजरीवाल ने कहा :

वहींं, संजय सिंह पर स्याही फेंके जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- संजय सिंह यूपी सरकार के अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ आप निडर हो कर बोलते रहे हैं। उन्होंने आप पर 14 FIR की, दफ़्तर सील किया पर आपको गिरफ़्तार करने की हिम्मत नहीं कर पाए तो आज हमला करवा दिया। ये यूपी सरकार में बैठे लोगों की पराजय और बदहवासी दिखाता है, इसका मतलब आप सही रास्ते पर हैं।

घटना के बाद बोले संजय सिंह :

संजय सिंह के साथ हुई इस घटना के बाद उन्‍होंने एक ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा- अब कुछ समझना बाक़ी है क्या? ये है वो आरोपी जिसने हमला किया साथ में हैं ADG Law & Order प्रशान्त कुमार और पुलिस सुरक्षा में हम लोग थे योगी जी अपनी काली करतूतों को काली स्याही के पीछे ना छिपायें सामने से गोली चलवाओ।

इसके अलावा उन्‍होंने एक वीडियो शेयर करते हुए ये भी कहा, ''हाथरस में कायराना हरकत पुलिस अपनी सुरक्षा में गुड़िया के घर लेकर गई लौटते समय हमला हुआ MLA राखी बिड़लान अजय दत्त व फ़ैसल लाला साथ थे,योगी जी आप “ठाकुर नही कायर हो” मुझ पर चाहे जितने मुक़दमे लिखो जेल भेजो लाठी चलाओ या हत्या करवा दो लेकिन गुड़िया के लिये न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co