'भारत जोड़ो यात्रा' का आज दूसरा दिन
'भारत जोड़ो यात्रा' का आज दूसरा दिनSocial Media

'भारत जोड़ो यात्रा' का आज दूसरा दिन, राहुल गांधी ने की यात्रा की शुरुआत- उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) का आज गुरुवार को दूसरा दिन है। यात्रा के दौरान जनसैलाब उमड़ा है, जिधर देखो उधर पदयात्री नजर आ रहे हैं।

राज एक्सप्रेस। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) का आज गुरुवार को दूसरा दिन है। यात्रा के दौरान जनसैलाब उमड़ा है, जिधर देखो उधर पदयात्री नजर आ रहे हैं। पदयात्रियों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। बीते दिन बुधवार शाम 5 बजे कन्याकुमारी में जनसभा का आयोजन किया गया था। इसके बाद 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हुई थी।

राहुल गांधी ने की यात्रा की शुरुआत:

बता दें कि, आज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत की। पार्टी सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi), वरिष्ठ नेता और सांसद पी. चिदंबरम (P. Chidambaram), छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और अन्य ने कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम से पदयात्रा शुरु की हैं। इन सभी ने यात्रा की शुरुआत करने से पहले तिरंगे को सलामी दी।

कांग्रेस पार्टी ने किया ट्वीट:

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि, "भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत बड़े जोश के साथ हुई। राहुल गांधी, अगस्त्येश्वरम, कन्याकुमारी में पदयात्रा शुरू।"

यात्रा में उमड़ा जनसैलाब:

पदयात्रा आगे बढ़ रही है, इसमें हजारों लोग जुड़ रहे हैं। यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है, जिधर देखो उधर पदयात्री नजर आ रहे हैं। पदयात्रियों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। कन्याकुमारी में बुधवार शाम को 5 बजे जनसभा का आयोजन किया गया था। इसके बाद 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हुई थी। इस दौरान की किछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

जयराम रमेश ने कही यह बात:

कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा कि, "हमने आज कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की है। यात्रा 3,570 किमी लंबी है, पिछले 1 घंटे में हमने लगभग 4.5 किमी की दूरी तय की है। यात्रा भाजपा की विभाजन की राजनीति के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है। यह यात्रा पार्टी को भी मजबूत करेगी।"

आपको बता दें कि, कांग्रेस ने बीते दिन बुधवार को कन्याकुमारी से अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' की औपचारिक शुरुआत की थी। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक लिखित संदेश के माध्यम से कहा था कि, यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है, तथा यह कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि, मौजूदा समय में तिरंगे पर हमला किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com